Bhopal News: छात्रा को मुलाकात के बहाने बुलाकर छेड़ा

Share

Bhopal News: घर में घुसकर दो व्यक्तियों ने की महिला से अभद्रता

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) महिलाओं के साथ हुई अभद्रता की घटना की है। यह मामले बैरसिया और जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के हैं। इसमें एक पीड़िता कॉलेज की छात्रा है। जिसको एक युवक ने मुलाकात के लिए बुलाया था। वहां उसके साथ अभद्रता की गई।

जमीनी रंजिश की जानकारी मिली

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार 4 जून की शाम लगभग सात बजे छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता 36 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। आरोपी उसके ही समाज के हमीर दांगी (Hamir Dangi) और रवि दांगी (Ravi Dangi) है। पुलिस ने इस मामले में धारा 452/354/294/323/506/34 (घर में घुसकर, छेड़छाड़, गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) के तहत केस दर्ज किया है। पीड़िता का कहना है कि घटना के वक्त वह अकेली थी। दोनों आरोपी अभद्रता कर रहे थे। तभी उसका बेटा वहां आ गया। इधर, पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद की भी जानकारी सामने आ रही है। जिसको लेकर कई बार विवाद हुए हैं। जिसकी तस्दीक अभी की जा रही है।

यह भी पढ़िए: कोरोना महामारी की दूसरी लहर में 84 दिन मिले कड़वे घूंट को राजनीतिक स्टंट से भूलाने की सरकारी कोशिश

स्कूल के पास बुलाया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

जहांगीराबाद थाना पुलिस के अनुसार 4—5 जून की दरमियानी रात लगभग ढ़ाई बजे धारा 354 (छेड़छाड़) का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता निजी कॉलेज से आईटीआई करने वाली छात्रा है। वह बरखेड़ी इलाके में रहती है। आरोपी कोलीपुरा निवासी हेमंत शाक्या (Hemant Shakya) है। वह कपड़ों की दुकान में नौकरी करता है। आरोपी ने ग्लोेरियस स्कूल के पास मिलने बुलाया था। वहां उसके साथ आरोपी ने गंदी हरकत कर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी हेमंत शाक्या की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सूने घर से हजारों रुपये के जेवरात चोरी
Don`t copy text!