Bhopal Rape Case: महिला पर अत्याचार की हदें पार, दुष्कर्म, मारपीट के बाद बेचने की कोशिश

Share

दुष्कर्म के आरोपी ने जेल से छूटते ही किया अपहरण, गुजरात में बंधक बनाकर रखा, आरोपियों में बलात्कारी की भाई, बहन और जीजा भी शामिल

Bhopal Rape
सां​केतिक चित्र

भोपाल। बचपन से युवा फिर मां बनने के बाद लुटती रही महिला की (Bhopal Rape Case) अस्मत। महिला अत्याचार की यह कहानी दो राज्यों मध्यप्रदेश और गुजरात (Bhopal Rape And Kidnapping Case)  के बीच की है। इस दौरान महिला के साथ एक दर्जन से अधिक बार उसकी अस्मत लूटी जाती रही। मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के छोला मंदिर थाना क्षेत्र का है। जिस महिला के साथ यह घटना (Bhopal Crime Against Women) हुई उसके आरोपी ने नाबालिग रहने के दौरान उसकी पहले अस्मत लूटी थी। फिर जेल से छूटने के बाद उसी आरोपी ने फिर बंधक बनाकर ज्यादती (Bhopal Women Human Trafficking Case) की। जब उसे लगा कि उसका भांडा फूटने वाला है तो वह महिला को बेचने की तैयारी में था। पुलिस ने इस मामले में कई आरोपी बनाए हैं। लेकिन, बेहद संगीन (Bhopal Samachar) इस मामले में कई पेंच भी है। जिनका पता लगाने का काम पुलिस ने शुरू कर दिया है। अभी इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

छोला मंदिर पुलिस ने द क्राईम इंफो डॉट कॉम www.thecrimeinfo.com से को बताया कि पीड़ित महिला भोपाल के सुखी सेवनिया इलाके की रहने वाली है। उसने बताया कि 2014 में आरोपी ज्ञान सिंह बहला फुसलाकर साथ ले गया था। उसने सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया था। घटना के बाद परिजनों के साथ सुखी सेवानिया थाने में बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस दौरान वह बालिग हुई तो परिजनों ने उसकी शादी करा दी थी। शादी के बाद ससुराल चली गई थी। शादी के बाद पति से उसे दो बच्चे भी है। एक दिन वह उसके बच्चों के साथ भानपुर चौराहे से गुजर रही थी। अचानक वहां ज्ञान और उसका दोस्त दिलीप आ गया था। दोनों ने अलग—अलग बाईक पर उसको बैठा लिया। फिर उसको धमकाकर गांधी नगर टाइल्स फैक्ट्री ले गए थे। जहां ज्ञान ने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया था। घटना के बाद ज्ञान उसको बैंक ले गया। जहां उसने डरा—धमकाकर खाते से 18 हजार रूपए निकलवाए। इसके अलावा उसके बच्चों के जेवरात छीन लिए थे। इसके बाद ज्ञान ने उसके बच्चों को घर पहुंचा दिया। महिला को वह उसके साथ झागरिया उसकी बहन के घर ले गया था।
वहां भी ज्ञान ने उसके साथ संबंध बनाए थे। यहां उससे बोला गया कि उसके बच्चे जिस स्कूल में पढ़ते हेैं वहां उसका ड्राइवर आमिर उसका दोस्त है। अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह उसके बच्चों को जान से मरवा देगा। उसने यह भी खुलासा किया कि उसके पति का उसने दो बार दुर्घटना कराई है। पीड़ित महिला के तीन—चार दिन तक घर नही पहुंचने पर उसके पति ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी गुमशुदगी की जांच में पुलिस को मालूम हुआ कि पीड़िता ने ज्यादती का मामला दर्ज कराया था। जिसमें आरोपी ज्ञान सिंह था। ज्ञान सिंह पर शक होने पर उसके पति ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर ज्ञान के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।
आरोपी को इस बात की भनक लग गई थी। वह पुलिस की पकड़ में आने से बचने के लिए महिला को लेकर गुजरात चला गया था। वहां उसके रिश्तेदार भी रहते हैं। वह एक फैक्टी में वह बात करके दोनों काम करने लगे थे। जहां पीड़ित महिला के साथ आरोपी ज्ञान सिंह मारपीट करता था। एक दिन मारपीट करते हुए फैक्ट्री के मालिक ने देख लिया। ज्ञान की हरकतों पर फैक्ट्री मालिक को शक हुआ तो उसने महिला से बात की थी। जिसके बाद महिला ने उसके सेठ को आप—बीती बताई थी। उसके सेठ ने महिला की मां से फोन पर बात कराई थी। यह जानकारी मिलने के बाद ज्ञान सिंह वापस भोपाल में अपनी बहन के पास आ गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Stolen Case: गांव और बिजली विभाग की बत्ती गुल कर देते थे बदमाश

उसे पीड़ित महिला को लेकर शक था कि वह उसके चक्कर में फिर जेल जाने वाला है। इस कारण ज्ञान उसकी बहन उसके जीजा ने पीड़िता को बेचने की योजना बनाई। जिसके लिए वे उसको मण्डीदीप ले गए थे। जहां से छूटकर वह छोला मंदिर थाने पहुंची थी। थाने में उसके साथ मां भी पहुंची थी। जिसके बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी ज्ञान सिंह उसकी बहन, जीजा, दोस्त आमिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कई भौतिक सबूत जुटाना अभी बाकी है। कहानी में कई जगह चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। इसलिए पुलिस ज्ञान सिंह का जेल से छूटने से लेकर घर आने और गुजरात फिर वहां से मंडीदीप पहुंचने के सारे रिकॉर्ड खंगाल रही है। फिलहाल इस मामले के किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं की जा सकी है।

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!