Bhopal News: बेटी होने से नाराज पति का बवाल

Share

Bhopal News: मंडीदीप में पति करता है नौकरी, दुधमुंही बच्ची की बचाई जान

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) कोलार इलाके से मिल रही है। यहां महिला के साथ उसके पति ने मारपीट कर दी। वह दूसरी बार भी बेटी होने से नाराज चल रहा था। उसने यह बवाल ससुराल में आकर मचाया। जिसमें दुधमुंही बच्ची की जान को भी खतरा हुआ था। उसे मां ने बमुश्किल बचाया।

जबरिया घर में घुसा

कोलार थाना पुलिस के अनुसार 7 अगस्त की शाम लगभग साढ़े सात बजे धारा 323/506 (मारपीट और धमकाने) का मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी पति रितेश गौर (Ritesh Gour) है। पीड़िता उसकी पत्नी है। उसने पुलिस को बताया कि वह मायके में इन दिनों आई हुई है। क्योंकि उसको डिलीवरी होना थी। पीड़िता भोपाल नगर निगम में दैवेभो कर्मचारी है। जबकि पति मंडीदीप नगर पालिका में सहायक उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। शादी को काफी समय हो चुका है। बड़ी बेटी की उम्र सात साल है। उसने कुछ दिन पहले दूसरी बेटी को जन्म दिया। इस बात से पति नाराज चल रहा था। उसका कहना था कि उसको बेटा चाहिए था। आरोपी घटना वाले दिन वह ससुराल पहुंचा। उसको कोरोना के चलते हाथ धोकर भीतर जाने लगा। रोका गया तो जबरिया भीतर घुस गया।

पहले भी दर्ज हो चुका है मुकदमा

Bhopal News
कोलार थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

पहले उसने पत्नी की पिटाई लगाई। फिर दुधमुंही बच्ची को फेंक दिया। जिसको उसकी मां ने हाथ लगाकर बचा लिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके आचरण के कारण 2017 में भी मारपीट का केस दर्ज कराया था। महिला का कहना था कि वह जरा—जरा सी बात के हुए खर्च को डायरी में लिखता था। ताकि वह लोगों को यह बता सके कि वह पत्नी पर कितना खर्च करता है। ससुराल भोपाल के ही नेहरु नगर इलाके में हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नौकरी छूटने के बाद करने लगा तस्करी

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!