बदमाश को टारगेट करके जेल वाहन पर दागी गोली

Share

भयभीत ड्राइवर ने जेल में जाकर रोका वाहन, सीसीटीवी की मदद से खंगाला जा रहा गोली चलाने वाला

भोपाल। शहर में बदमाशों का पुलिस पर कितना खौफ है इसकी कलई मंगलवार को उजागर हो गई। राजधानी में चुनाव तैयारियों को लेकर चप्पे-चप्पे पर तैनात होकर निगरानी करने के दावे पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। मामला जेल वाहन पर गोली चलाने का है।

जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार दोपहर चार बजे यह घटना हुई थी। जिसकी सूचना पुलिस को रात आठ बजे मिली। घटना वाली जगह वीआईपी रोड बताई जा रही है। लेकिन, पुलिस को वहां गोली चलने के सबूत नहीं मिले। इसके पहले नेहरू नगर पुलिस लाइन में पदस्थ एएसआई सोबरन सिंह की मुल्जिम पेशी में ड्यूटी लगी थी। उनके साथ हवलदार अशोक, सिपाही प्रकाश चंद मेहता और अजीत कुमार भी थे। जेल वाहन को हवलदार चर्तुभुज रेगर चला रहे थे। रोज की तरह भोपाल केंद्रीय जेल से उक्त वाहन में 42 बंदियों को बैठाकर पुलिसकर्मी भोपाल जिला अदालत लेकर आए। पेशी के बाद दोपहर चार बजे वे बंदियों को वापस लेकर केंद्रीय जेल जा रहे थे। तभी हमला हो गया।

भोज प्रतिमा के नजदीक हुई घटना
एएसआई सोबरन सिंह ने पुलिस थाने को बताया कि वह कंडक्टर सीट पर बैठा था। वाहन अभी वीआईपी रोड पर भोज प्रतिमा के सामने पहुंचा था। तभी साइड मिरर में मुझे बाइक सवार तीन युवक नजर आए। तभी बाइक चला रहे युवक ने कोई छोटा सा हथियार निकाला और हवाई फायर कर दिया। धमाके की तेज आवाज आई तो हम सभी सचेत हो गए। इसलिए हम बिना रुके सीधे बंदियों को लेकर केंद्रीय जेल पहुंचे। सभी बंदियों को जेल में दाखिल कराने के बाद हम पुलिस कंट्रोल रूम लौटे और पूरा घटनाक्रम बंदी पेशी गार्ड प्रभारी एसआई जीपी धुर्वे को बताया। इसके बाद तलैया थाने पहुंचकर हवाई फायर करने का केस दर्ज किया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छोटे बेटे की शादी से पहले परिवार को सदमा
Don`t copy text!