Bhopal News: ट्रक—बाइक के बीच भीषण भिड़ंत

Share

Bhopal News: पति और बेटे की महिला के सामने हुई दर्दनाक मौत, जख्मी हालत में महिला अस्पताल में भर्ती

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। ट्रक—बाइक के बीच हुई भीषण भिड़ंत में एक व्यक्ति और उसके मासूम बेटे की मौत (Bhopal Road Accident) हो गई। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित खजूरी सड़क इलाके के खारखेड़ी पर हुई थी। बाइक पर पति—पत्नी और मासूम सवार थे। दुर्घटना में मां की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसका प्रायवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। टक्कर मारने वाले वाहन का पुलिस को नंबर मिल गया है। उसके खिलाफ मुकदमा (MP Road Mishap) दर्ज कर लिया है। दोनों के शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिए है।

देवास से लौट रहा था परिवार

खजूरी थाना पुलिस को सोमवार दोपहर लगभग दो बजे सिविल अस्पताल से डॉक्टर जैन ने सड़क दुर्घटना में दो लोगों के मौत की सूचना दी थी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दीपक विश्वकर्मा पिता शांतिलाल विश्वकर्मा और सचिन विश्वकर्मा पिता दीपक विश्वकर्मा उम्र 08 साल के रूप में हुई है। मामले की जांच एएसआई शेर सिंह कर रहे है। परिवार यहां रातीबड़ स्थित साक्षी ढ़ाबा के पीछे दुर्गा नगर में रहता था। दीपक विश्वकर्मा और उसकी पत्नी चंदा बाई उम्र 30 साल और बेटा सचिन विश्वकर्मा (Sachin Vishwkarma) बाइक से देवास रिश्तेदारी में गए थे। वहां से लौटते समय खारखेड़ी नंदन रिसोर्ट के नजदीक यह हादसा हुआ था। आरोपी वाहन एमपी—07—एचबी—6205 ट्रक का चालक है। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने 108 की मदद से तीनों को जख्मी हालत में बैरागढ़ स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने दीपक विश्वकर्मा (Deepak Vishwkarma) और सचिन विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। चंदा बाई को परिजनों ने वहां से रिफर कराने के बाद शारदा अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके सिर, हाथ—पैर में गंभीर चोट है। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ 12/22 धारा 279/337/304—ए (लापरवाही से वाहन चलाना, लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारना और टक्कर मारने से मौत) का मामला दर्ज किया है। आरोपी चालक की फिलहाल गिरफ्तार नहीं हो सकी है। खजूरी पुलिस मर्ग 1—2/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पुलिस अगर इन चार लोगों की सुध लेती तो शायद कोई सिरा मिल जाता

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!