Bhopal News: बेटे का चल रहा है इलाज, शव पीएम के लिए भेजा गया

भोपाल। प्रायवेट हॉस्पिटल में गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। उसी अस्पताल में उनका बेटा भर्ती है। यह घटना भेापाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र में हुई है। जिसको देखने के लिए वे पहुंचे हुए थे। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
अस्पताल में भर्ती बेटे को देखने गये थे
हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार रमेश सिंह पिता गंगाराम सिंह उम्र 61 साल की मौत हो गई है। वे छिंदवाड़ा (Chindwara) जिले के रामनगर भोराबाड़ी खुर्द में रहते थे। उनका बेटा आशीष सिंह (Ashish Singh) अरेरा कॉलोनी (Arera Colony) स्थित एक प्रायवेट हॉस्पिटल में भर्ती था। रमेश सिंह (Ramesh Singh) बेटे का हालचाल जानने पत्नी के साथ 5 जून को अस्पताल पहुंचे थे। तभी सीढ़ियों से नीचे उतरते वक्त वह गिर गए। जिस कारण उन्हें सिर में चोट आई थी। उनका चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) में पांच दिनों तक इलाज भी चला। इलाज के दौरान 10 जून को वृद्ध की मौत हो गई। हबीबगंज थाना पुलिस ने मर्ग 36/26 कायम करके शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।