Video : भाजपा कार्यकर्ताओं ने की दुल्हन की हत्या – दिग्विजय सिंह

Share

MP Crime : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का सनसनीखेज आरोप

MP Crime
दिग्विजय सिंह, सांसद, फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश (MP Crime) के रतलाम (Ratlam) जिले में हुई दुल्हन की हत्या के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने सनसनीखेज खुलासा किया है। दिग्विजय सिंह का आरोप है कि दुल्हन की हत्या करने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के पदाधिकारी है। रविवार को रतलाम के जावरा (Jaora) में शादी से कुछ घंटों पहले दुल्हन सोनू यादव (Sonu Yadav) की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। सोमवार को पुलिस ने दो आरोपी राम यादव (Ram Yadav) और पवन पंचाल (Pawan Panchal) को गिरफ्तार किया है। दिग्विजय सिंह का आरोप है कि ये दोनों आरोपी भाजयुमो के पदाधिकारी है।

प्रदेश में बढ़े अपराध- दिग्विजय सिंह

वहीं प्रदेश में बढ़ते अपराधों का जिक्र करते हुए दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भोपाल में हुई दो युवकों की हत्या, पिपरिया में विहिप नेता रवि विश्वकर्मा की हत्या, मंडला में एनएसयूआई नेता सोनू पचोरिया की हत्या और नवदुनिया के ब्यूरो हेड धनंजय प्रताप सिंह पर हुए जानलेवा हमले का उदाहरण देते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में चारों तरफ अपराधियों का बोलबाला है और आये दिन नागरिकों की हत्याओं का दौर चल रहा है। विगत दस दिन में पांच लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। एक हत्याकांड में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आरोपी है। दो हत्याएं तो राजधानी भोपाल में हो गई है।

‘नीरो बंशी बजा रहा था’

एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा चुनावी रैलियों और बैठकों में मस्त है वहीं दूसरी ओर जनता अपराधी तत्वों की गुंडागर्दी से ग्रस्त है। चोर दरवाजे से सत्ता में आये मुख्यमंत्री दूसरे दलों में तोड़फोड़ करने, वर्चुअल रैली करने, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने और तबादले करने में मशरूफ है। गृहमंत्री को पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना से फुरसत नहीं है। मध्यप्रदेश में ‘‘रोम जल रहा था और नीरो बंशी बजा रहा था’’ कहावत चरितार्थ हो रही है।

यह भी पढ़ें:   रात में जारी हुई अधिसूचना, सीएम शिवराज ने हासिल किया विश्वास मत

देखें वीडियो

भाजपा शासनकाल में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये हैं। मंडला पिपरिया व जावरा हत्या कांड में सभी अपराधी विश्व हिंदू परिषद…

Posted by Digvijaya Singh on Monday, 6 July 2020

कमलनाथ सरकार में अपराधी प्रदेश छोड़ रहे थे

जब कमलनाथ जी माफियाओं को कुचल रहे थे तो शिवराज जी बैचेन होकर बर्बादी से डर रहे थे। सिंह ने कहा कांग्रेस सरकार में माफिया या तो जेल जा रहे थे या तो प्रदेश छोड़कर भाग रहे थे। भू-माफिया, राशन माफिया, मिलावट करने वाले माफिया, शराब-सट्टा माफिया के सफाये से जनता खुश थी। अब प्रदेश में पुलिस का नहीं गुंडों का राज चल रहा है। मंडला में एक कट्टरपंथी संगठन के लोगों ने अनुसूचित जाति के युवा नेता सोनू परोचिया को पहले गोली मारी फिर गाड़ी से कुचलकर जघन्य हत्या कर दी। इसी प्रकार पिपरिया में बजरंग दल से जुड़े रवि विश्वकर्मा की सरेआम 27 जून को गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में भी गुंडो की टीम शामिल थी। पीडि़त परिवार ने मुलाकात में भाजपा विधायक ठाकुरदास नागवंशी पर भी आरोप लगाये है।

पुलिस चालान काटने में व्यस्त है

दिग्विजय सिंह ने कहा कि शनिवार को भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार धनंजय प्रताप सिंह के घर में घुसकर शराबियों ने हंगामा किया। जानलेवा हमला कर पत्रकार श्री सिंह का सिर फोड़ दिया। एफ.आई.आर. कराने गये पत्रकार को डेढ़ घंटे थाने में बैठाकर रखा गया फिर पुलिस ने हल्की धाराओं में केस दर्ज कर इतिश्री कर ली। आपकी नाक के नीचे कानून व्यवस्था की यह स्थिति है। पुलिस थाने से निकलकर कोरोना के खौफ में जीने को मजबूर राजधानी वासियों की गाडि़यों की चैकिंग करने और चालान काटने सहित वसूली में लगी है।

यह भी पढ़ें:   उपचुनाव के बाद स्वाधीन होगा मध्यप्रदेश- कमलनाथ

यह भी पढ़ेंः मंत्री तुलसीराम सिलावट से सवाल पूछना छात्रा को पड़ा भारी, हुआ ये

Don`t copy text!