Bhopal News: सीने में दर्द की शिकायत के बाद ले गए थे अस्पताल,प्रतियोगी परीक्षा की कर रहे थे तैयारियां,पुलिस ने हार्ट अटैक की जताई अटकलें

भोपाल। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। इस माले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की अशोका गार्डन थाना पुलिस कर रही हैै। वह गोविंदपुरा थाने में पदस्थ पुलिस कांस्टेबल के साथ रहते थे। पुलिस ने प्राथमिक विवेचना में हार्ट अटैक की अटकलें जताई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के पश्चात पुलिस की तरफ से जांच के बिंदु निर्धारित करने का बयान दिया गया है।
सीने में हुई थी दर्द की शिकायत
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार घटना 30 जून की रात लगभग आठ बजे हुई। घटना के संबंध में जानकारी हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) के डॉक्टर वीरेंद्र सेन (Dr Virendra Sen) ने पुलिस को दी थी। पुलिस को बताया गया कि अमित भानरिया पिता महेश भानरिया उम्र 28 साल को सीने में दर्द की शिकायत के बाद लाया गया। उन्हें लेकर अनिकेत गुप्ता (Aniket Gupta) आए थे जो कि गोविंदपुरा (Govindpura) थाने में कांस्टेबल (Constable) हैं। मामले की जांच करने एएसआई सुरमल वासुनिया(ASI Surmal Vasuniya) पहुंचे। अनिकेत गुप्ता ने बताया कि वे किराए से परिहार चौराहे के पास रहते हैं। उनके साथ अमित भानरिया (Amiit Bhanriya) भी रहते थे। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। दोनों रायसेन (Raisen) जिले के देवरी में स्थित गांव में आसपास रहते हैं। उनके पिता प्रोफेसर हैं। अशोका गार्डन पुलिस ने मर्ग 36/26 कायम कर लिया है। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने 01 जुलाई को गांधी चिकित्सा कानूनी विशेषज्ञ के समक्ष शव का पोस्टमार्टम करने हेतु भेजा। जिसके बाद हार्टअटैक की अटकलें प्रारंभिक जांच में लगाई जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।