Bhopal Cyber Fraud: खुशी जिसे ईश्वर का अवतार समझ रही थी वह तो शातिर जालसाज निकला

Share

Bhopal Cyber Fraud: इंग्लेंड में शोरुम का मालिक बताकर रिश्ते की बात चलाई, मुंबई आकर एयरपोर्ट में फंसने से लेकर होटल के कमरे पहुंचने तक पैसा ऐंठता रहा

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसियों से लेकर मध्यप्रदेश पुलिस का सायबर फ्रॉड को लेकर जागरुकता अभियान चल रहा है। जिसमें हर मौके अवसर पर लोगों को समझाया गया है। इंटरनेट की दुनिया में अनजान पर तुरंत यकीन नहीं करना है। इसके बावजूद एक मुस्लिम युवती सुनियोजित झांसे में फंस गई। घटना भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र की है। जिसमें शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम ने की थी। अब एफआईआर दर्ज करने के लिए डायरी थाने को भेजी गई है।

विदेशी युवक से शादी करने के झांसे में गंवाई रकम

टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 22 साल है। उसने कभी मेट्रोमॉनियल साइट (Matrimonial Site) पर अपना बायोडाटा अपलोड किया था। उसके बाद 4 मई को वह इंस्टाग्राम चला रही थी। तभी उसके पास एक कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने रिश्ते की बात चलाई। पीड़िता के पिता का निधन हो गया है। इस कारण उसकी परवरिश में भाई का ज्यादा योगदान है। उसने भी लड़के के साथ बातचीत की थी। उसने अपनी पहचान से संबंधित फोटो और आईडी भी व्हाट्स एप पर भेज दी। आरोपी युवक ने अपना नाम अयान (Ayan) बताया। उसका कहना था कि वह इंग्लेंड (England) में कार के शोरुम का मालिक है। युवती ने बताया कि वह कुछ नहीं करती और उसके परिवार की हैसियत उसके जैसी नहीं है। इसके बावजूद वह रिश्ते को लगभग सहमत हो गया। दोनों परिवारों और युवक—युवती के बीच इस दौरान कई दौर की बातचीत होने लगी। उसने कहा कि वह मुंबई आएगा और आमने—सामने रिश्ते को लेकर संवाद करेगा। पीड़िता को यकीन नहीं हो रहा था कि उसे विदेश में इतना अच्छा रिश्ता मिलने जा रहा है। जिसके लिए होने वाला दूल्हा विदेश से आ रहा है। वह आरोपी के फेंके जाल में पूरी तरह उलझ गई। जालसाज ने यात्रा शुरु करने से लेकर मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पहुंचने तक लगातार संपर्क किया। इसके बाद वह एयरपोर्ट पर उतरा तो बोला कि उसके पास विदेशी करंसी हैं यहां इंडियन पैसा चलता है। इसके बाद एयरपोर्ट से माल छुड़ाने होटल का कमरा बुक करने से लेकर तमाम बहाने बनाकर वह पीड़िता को बारकोड भेजकर एक लाख, 35 हजार रुपए ऐंठ चुका था। इसके बाद ठगी का अहसास होने पर मामला 1930 राष्ट्रीय हेल्प लाइन के जरिए पुलिस तक पहुंचा। पुलिस के पास 17 जून को शिकायत पहुंची थी। जिसमें टीला जमालपुरा पुलिस ने 01 जुलाई को जालसाजी का प्रकरण 182/26 दर्ज कर लिया है।
नोट: हमारी तरफ से मुस्लिम युवती की पहचान उजागर नहीं की गई है। क्योंकि वह जिन परिस्थितियों से गुजर रही है उसमें पैसे से ज्यादा उसे भावनात्मक चोट पहुंचाई गई है। ऐसे में उसका सामाजिक जीवन में मखौल उड़ाया जाना तय है। इस मामले का आरोपी अयान है जो पुलिस की प्रारंभिक जांच में छद्म पाया गया है। अयान अरबी भाषा का एक शब्द है जिसको हिंदी में ईश्वर का अवतार बोला जाता है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ऋचा के परिजनों ने हत्या करने का लगाया आरोप

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच
खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!