Bhopal News: पैसे बचाने की लालच में संपत्ति बहू के नाम करना पड़ा महंगा

Share

Bhopal News: पति—पत्नी के बीच हुई पारिवारिक कलह तो बहू के पिता ने कर ​लिया सामान पर कब्जा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पैसे बचाने की सोच एक परिवार को महंगी पढ़ गई। दरअसल, परिवार ने प्लॉट लेकर उसमें मकान बनाया था। उसको परिवार ने अपनी बहू के नाम पर किया। अब यह संपत्ति उनके हाथ से निकल रही है। यह मामला भोपाल सिटी (Bhopal News) स्थित छोला मंदिर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गबन (Gaban) और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

ऐसे शुरु हुआ था विवाद

छोला मंदिर थाना पुलिस ने 21 फरवरी की दोपहर लगभग ढ़ाई बजे 82/22 धारा 406/327/294/323/506 (गबन, अड़ीबाजी, गाली—गलौज मारपीट और धमकाने) का मामला दर्ज किया है। शिकायत कांति बाई पति फूल सिंह उम्र 65 साल ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी विक्रम सिंह (Vikram Singh) है। वह पीड़िता का समधी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे लाखन सिंह (Lakhan Singh) की शादी विक्रम सिंह की लड़की सपना (Sapna) के साथ 2013 में हुई थी। शादी के बाद उन्होंने खेजड़ा बरामद में एक प्रॉपर्टी खरीदी। रजिस्ट्री में दो प्रतिशत की छूट मिले इस कारण वह बहू सपना सिंह के नाम पर करा दी। इसके लिए लाखन ने आधार हाउसिंग फायनेंस से लगभग 10 लाख रूपए का लोन भी लिया था। मकान बनाकर दोनों वहां रहने लगे। ​पति—पत्नी के विवाद के कारण सपना उसके मायके चली गई। मायके जाने के बाद कांती बाई बेटे के साथ मकान में रहने आ गई। बहू का पिता विक्रम सिंह दो जनवरी को घर आया। उसका बोलना था यह संपत्ति उसकी बेटी की है। इसलिए वह दोनों इस घर से निकल जाए। विरोध करने पर आरोपी ने घर में रखा कीमती सामान भी रख लिया। जिसके बाद मामला थाने में पहुंचा था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: एक्सीलेंस कॉलेज की छात्रा से कैम्पस में छेड़छाड़

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!