Bhopal Cyber Fraud: एसबीआई अफसर बनकर सायबर फ्रॉड

Share

Bhopal Cyber Fraud: क्रेडिट कार्ड से की गई खरीदी पर अवॉर्ड मिलने का दिया था झांसा

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी थाने में सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Fraud) से आई एक केस डायरी में मुकदमा दर्ज किया गया है। जालसाज ने एसबीआई क्रेडिट कार्ड का अफसर बनकर फोन लगाया था। जिसको फोन लगाया गया उसको रिवार्ड पाइंट को ईएमआई में कन्वर्ट करने का झांसा दिया था। इसी बीच एक ओटीपी आई थी। जिसको पूछने के बाद खाते से जालसाजों ने 45 हजार रुपए निकाल लिए।

फ्लिपकार्ट में पार्सल का करता है काम

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 01 दिसंबर की शाम लगभग 7 बजे धारा 420 (जालसाजी) का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत अमझरा स्थित रत्नागिरी निवासी कमलेश शुक्रवारिया पिता रामस्नेही शुक्रवारिया उम्र 28 साल ने दर्ज कराई थी। यह घटना 22 नवंबर को हुई थी। कमलेश शुक्रवारिया (Kamlesh Shukrawariya) को एसबीआई क्रेडिट कार्ड का अफसर बनकर कॉल किया गया था। आरोपी ने उन्हें बताया था कि उन्हें खरीदी करने पर कार्ड में लगभग पांच हजार रुपए के रिवार्ड पाइंट मिले हैं। इसको जालसाज ने ईएमआई में कन्वर्ट कराने की सलाह दी। कमलेश शुक्रवारिया तैयार हुए तो उन्हें एक लिंक में ओटीपी आया। जिसको पूछने के बाद खाते से 45 हजार रुपए निकल गए। इसकी शिकायत उन्होंने 27 नवंबर को सायबर क्राइम में की थी।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Birsa Munda Jayanti: क्या खिसकता वोट बैंक देखकर आदिवासी आ रहे हैं याद!
Don`t copy text!