Bhopal News: कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर

Share

Bhopal News: गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती, बयान देने की स्थिति में नहीं इसलिए प्रत्यक्षदर्शी ने दर्ज कराई एफआईआर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जख्मी की हालत नाजुक है। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में हुई थी। फिलहाल कार का नंबर पुलिस को पता नहीं चला है। प्रत्यक्षदर्शी के बयानों पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

दाहिने पैर और सीने में चोट लगी

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 17 अप्रैल की सुबह साढ़े ग्यारह बजे हुई थी। हादसा लालघाटी चौराहे के नजदीक एचपी पेट्रोल पंप (HP Petrol Pump) के पास हुआ। टक्कर मारने वाली कार (Car) लाल रंग की थी। जिसकी जानकारी पुलिस को रवि डागौर (Ravi Dagaur) पिता स्वर्गीय सरवन डागौर उम्र 21 साल ने पुलिस को दी। वह ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर(Bajpai Nagar)  में रहता है। रवि डागौर ने बताया कि वह काम पर जा रहा था। तभी बाइक सवार को कार उड़ाते हुए भाग गई। जख्मी ने अपना नाम सलमान पिता अजीज अहमद उम्र 30 साल बताया। वह शाहजहांनाबाद स्थित संजय नगर (Sanjay Nagar) बस्ती में रहता है। सलमान को दाहिने पैर और सीने में चोट लगी है। पुलिस ने 244/24 धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने और जख्मी करने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। घायल को बैटरी ई—रिक्शा की मदद से हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मजदूर ने फांसी लगाई 
Don`t copy text!