Bhopal News: बड़े पर छोटा पड़ा भारी

Share

Bhopal News: पुरानी रंजिश पर किया जानलेवा हमला, दोनों बदमाशों के खिलाफ दर्ज है तीन दर्जन से अधिक मुकदमे

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। अपराध की दुनिया में छोटे—बड़े बदमाशों के बीच वर्चस्व चल रहा है। जिसके चलते दोनों गुटों के बीच रंजिश भी चल रही है। इसी रंजिश पर छोटे बदमाश ने बड़े बदमाश पर जानलेवा हमला (Attempt To Murder) कर दिया। गंभीर रुप से घायल बदमाश का शारदा अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सिटी (Bhopal News) के कमला नगर इलाके की है। दोनों पक्ष आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। दोनों के खिलाफ तीन दर्जन से अधिक मुकदमे थाने में दर्ज हैं।

भाई को देखकर भागे बदमाश

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार 6—7 मार्च की दरमियानी रात लगभग साढ़े 12 बजे 174/22 जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है। इसमें आरोपी किन्नू, संदीप और चिन्नू है। उनके खिलाफ पुलिस ने 307/324/294/34 (जानलेवा हमला करना, धारदार हथियार से हमला करना, गाली—गलौज और एक से अधिक आरोपी) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत वीरेंद्र विश्वकर्मा पिता मान सिंह विश्वकर्मा उम्र 23 साल ने दर्ज कराई है। वह कोपल स्कूल के नजदीक नेहरू नगर इलाके में रहता है। वह गन्ने की चरखी चलाता है। घटना वाली रात लगभग 9 बजे वीरेंद्र विश्वकर्मा (Virendra Vishwkarma) घर जा रहा था। रास्ते में चच्चा की दुकान के पास किन्नू (Kannu), संदीप खरे (Sandeep Khare) और चिन्नू उर्फ समद (Cinni @ Samad) खड़े थे। उसे देखकर आरोपी पुरानी बातों को लेकर गाली—गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और अपने पास रखी छुरी निकाल ली। किन्नू और संदीप ने छुरी से पीड़ित के दोनों पेरों में मारी। वहीं चिन्नू ने छुरी से उसकी पीठ पर हमला (Kamla Nagar Attempt To Murder) कर लिया। शोर सुनकर भीड़ जमा हो गई। तभी जख्मी युवक का भाई रंजीत और अमर उर्फ राजा वहां आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में उसे शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की वजह अभी पुलिस को पता नहीं चली है।
नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पति और बेटे को भोजन देने के बाद अगली सुबह नहीं खुली नींद

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!