Bhopal News: किराए पर कार लेकर बेचने और गिरवी रखने वाला गिरोह सक्रिय

Share

Bhopal News: अरेरा हिल्स पुलिस ने दो दर्जन से अधिक कारें बरामद की,एक आरोपी गिरफ्तार बाकी साथियों की तलाश जारी

Bhopal News
अरेरा हिल्स थाना भोपाल-फाइल फोटो

भोपाल। राजधानी में कार किराए पर लेकर उसे बेचने और गिरवी रखने वाला गिरोह सक्रिय हैं। इस मामले में भोपाल (Bhopal News) शहर की अरेरा हिल्स थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसकी निशानदेही पर अब तक दो दर्जन से अधिक कारें बरामद कर चुकी है। पुलिस को उसके अन्य साथियों की तलाश है। जिसके बारे में पता लगाने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

अन्य राज्यों में भी किया फर्जीवाड़ा

अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाना पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी शैलेंद्र जोशी (Shailendra Joshi) है। वह वाहनों को किराए पर पहले लेता था। इसके बाद उन्हें औने-पौने दामों में बेचने या गिरवी रख देता था। अधिकांश वाहनों को उसने ग्रामीण अंचलों में ठिकाने लगाया है। पुलिस को सीहोर (Sehore)  जिले के दोराहा (Doraha) से लगभग 27 कारें बरामद करने में सफलता मिली है। पुलिस को जांच में पता चला है कि उसने यह वाहन अन्य राज्यों हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में भी फर्जीवाड़ा किया है। पुलिस उन व्यक्तियों से भी पूछताछ कर रही है जिन्होंने शैलेंद्र जोशी से वाहन खरीदे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया है।

एक महीने के भीतर में चार मामले सामने आए

यह पहला अवसर नहीं हैं जिसमें कार बुकिंग करके उसको हड़पा गया हो। इससे पहले बागसेवनिया (Bagsewania) पुलिस ने भी 6 जून को गिरोह का खुलासा किया था। जिसमें आरोपी राहुल जोशी (Rahul Joshi) गिरफ्तार है। उसने भी ट्रैवल एजेंसी से किराये पर ली कार को गिरवी रख दिया था। उसके कब्जे से आठ चार पहिया वाहन बरामद हुए थे। इस मामले में अभी भी मास्टरमाइंड सैयद जमीर खान, शम्मी खान, अनुराग माहेश्वरी और समीर खान की तलाश है।

यह भी पढ़ें:   MP BJP News: पीएम और सीएम के ऐलान पर आम लोगों की राय

करणी सेना और भाजयुमो के पदाधिकारी भी बने शिकार

इसी तरह एमपी नगर (MP Nagar) पुलिस ने भी करणी सेना प्रदेश संयोजक डॉक्टर विवेक सिंह परिहार (Dr Vivek Singh Parihar) को पांच लाख रुपए में थार बेचकर दो शातिर जालसाज दिल्ली भाग गए थे। इस मामले में 30 मई को पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। रिषभ दुबे (Rishabh Dubey) बनकर डॉक्टर विवेक सिंह परिहार को थार बेची गई थी। जबकि असली रिषभ दुबे रतलाम (Ratlam) जिले के रहने वाले हैं और भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला मंत्री भी है। उनके पास किराए से जिसने कार ली उसने जो दस्तावेज दिए थे उसमें टीटी नगर स्थित पंचशील नगर का पता था। उनकी थार किराए पर रिषी मालवीय (Rishi Malviya) नाम के एक लड़के को दी थी। मध्यस्थता करने वाला सुमित शर्मा (Sumit Sharma) करोंद का पता था।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Job Fraud : नौकरी के नाम पर 6 लाख रुपए की ठगी
Don`t copy text!