Bhopal Fraud News: जूम एप के जरिए आरोपी करता था बुकिंग,ज्यादा कमाई की लालच में एक साल पहले खरीदी कार से हाथ धोना पड़ा

भोपाल। जालसाजी का एक प्रकरण भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के अवधपुरी थाने में दर्ज हुआ है। मामला कार को बुक करके उसे गिरवी रखने से जुड़ा है। जिस आरोपी ने वारदात की है वह पहले नियमित वही कार बुकिंग करता आ रहा था। पुलिस जीपीएस के जरिए आरोपी और वाहन के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पांच दिन के लिए मांगी थी कार
अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार साधना गुप्ता पति वीरेंद्र कुमार राय उम्र 36 साल क्रिस्टल आइडियल सिटी (Crystal Ideal City) फेज-4 में रहती हैं। उन्होंने 2025 में महिंद्रा एक्सयूवी कार (Mahindra XUV car) खरीदी थी। उस कार को वे जूम एप के जरिए बुकिंग पर देती थी। उस कार को कई बार दीपांशु दास (Deepanshu Das) ने लिया था। इसलिए उससे उनकी पहचान हो गई थी। दीपांशु दास 1 जून को उनके पास आया। वह साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) से बोला कि उसकी कार पांच दिन के लिए उसे चाहिए। दोनों के बीच सौदा दो हजार रुपए प्रतिदिन किराए पर तय हुआ। आरोपी ने ड्रायवर भेजकर वह कार ले ली। पांच दिन बाद उसे फोन लगाया गया तो वह दो दिन अतिरिक्त समय मांगने लगा। इसके बाद वह टालने लगा। जब बार-बार कॉल किया गया तो वह बोला कि उसने कार को गिरवी रख दिया है। हालांकि कार देने को लेकर किसी तरह का एग्रीमेंट नहीं हुआ था। अवधपुरी थाना पुलिस ने इस मामले में 15 जून को जालसाजी का प्रकरण 214/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई जसवंत सिंह चंदेल (ASI Jaswant Singh Chandel) कर रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।