Bhopal News: छत से कपड़े उतारते वक्त हुई घटना, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

भोपाल। छत से कपड़े उतारते वक्त एक वृद्ध महिला की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। भेापाल (Bhopal News) शहर की अशोका गार्डन थाना पुलिस प्राथमिक जांच के बाद घटना को हादसा मान रही हैं। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।
सीढ़ियों से उतरते समय पैर फिसला था
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 11 जून की दोपहर लगभग दो बजे हुई थी। यहां किराए से कैलाश नगर (Kailash Nagar) सेमरा में लक्ष्मी बैरागी पति स्वगी्रय महेश बैरागी उम्र 60 साल का परिवार रहता है। परिवार मूलत: नर्मदापुरम (Narmadapuram) जिले का रहने वाला है। लक्ष्मी बैरागी (Laxmi Bairagi) के दो बेटे काम पर गए थे। घर पर बहू मौजूद थी। पुलिस को जांच में पता चला है कि वृद्धा को दिखाई कम देता था। वह दूसरी मंजिल पर रखे कपड़े उतारकर नीचे आ रही थी। तभी पैर फिसला और वह गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गई। उन्हें भानपुर स्थित पीपुल्स अस्पताल (Peoples Hospital) ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान शाम लगभग पांच बजे मौत हो गई। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने मर्ग 37/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच हवलदार मुकेश पाठक (HC Mukesh Pathak) कर रहे हैं। पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।