Bhopal News: दो थानों के तीन दर्जन से अधिक पुलिस अफसर और कर्मचारियों के दल ने मिलकर चलाई मुहिम

भोपाल। ईरानी डेरे पर 10—11 जून की दरमियानी रात दबिश देकर निगरानी बदमाश समेत दो व्यक्तियों को दबोचा गया। इसमें एक बदमाश की भेापाल (Bhopal News) शहर के कई थानों को पहले से तलाश थी। उसकी गिरफ्तारी पर 17 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित था।
इन बदमाशों पर की गई कार्रवाई
इस कार्रवाई के लिए निशातपुरा (Nishatpura) और सब्जी मंडी चौकी का अमला लगाया गया था। धरपकड़ के दौरान सालिग उर्फ रेहान ईरानी पिता शौकत ईरानी उम्र 32 साल को दबोचा गया। वह ईरानी डेरा (Irani Dera) के अमन कॉलोनी (Aman Colony) में रहता है। उसके खिलाफ लूट, जालसाजी, चोरी, हत्या के प्रयास समेत दो दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज है। सालिग उर्फ रेहान ईरानी (Salig alias Rehan Irani) पर बैतूल (Betul) जिले के रानीपुर (Ranipur) थाने में दर्ज एक प्रकरण में दस हजार रुपए का ईनाम घोषित है। इसके अलावा रायसेन (Raisen) जिले के कोतवाली थाने और भोपाल शहर के पिपलानी (Piplani) थाने में दर्ज प्रकरणों में सात हजार रुपए का इनाम घोषित है। पुलिस ने उसके साथ रिजवान हुसैन पिता आशिक अली उम्र 40 साल को भी दबोचा है। आरोपी रिजवान हुसैन (Rizwan Hussain) पर मारपीट, चोरी समेत पंद्रह प्रकरण दर्ज है। पुलिस ने बताया कि ईरानी डेरा में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त कई दूसरे राज्यों के बदमाशों को भी पनाह दी जाती है। इसलिए पिछले कुछ अरसे से ईरानी डेरे को चिन्हित करके लगातार दबिश देकर आरोपियों को दबोचने का काम जारी है। जिस कारण शहर में संपत्ति संबंधित प्रकरणों में कमी देखी जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।