Bhopal News: ऑटो चालक को नींद की झपकी लगने पर डीजे वाहन से टकराया

Share

Bhopal News: पति-पत्नी समेत आधा दर्जन लोग जख्मी, चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सवारी ऑटो के चालक को वाहन चलाते वक्त नींद की झपकी लग गई। जिस कारण ऑटो डीजे के वाहन से टकरा गया। यह हादसा भोपाल (Bhopal News)  देहात के ईटख़ेड़ी थाना क्षेत्र में हुआ है। दुर्घटना में बालिका समेत आधा दर्जन जख्मी है। जिनको एम्बुलेंस की मदद से जीवन दान अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिश्ता मैरिज गार्डन के सामने हुई दुर्घटना

ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना पुलिस के अनुसार सवारी ऑटो (Auto) एमपी-04-वायबी-9268 को फरीद चला रहा था। वह ऑटो में हनीफ खां पिता पीर खां उम्र 45 साल के परिवार को विदिशा (Vidisha) ले गया था। हनीफ खां (Haneef Khan) का परिवार शादियों में काम करता है। उसके साथ ऑटो में पत्नी तरन्नुम खान, बेटी फिजा खान, विनोद अग्रवाल के अलावा नगमा भी थी। दुर्घटना 11 जून की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे लांबाखेड़ा स्थित रिश्ता मैरिज गार्डन (Rishta Marriage Garden) के सामने हुई। यहां डीजे (DJ) वाहन एमपी-09-जीई-5852 में ऑटो चालक घुस गया था। उसे नींद की झपकी आई थी। हादसे में ऑटो चालक फरीद खान (Fareed Khan) को भी गंभीर चोट आई है। ईटखेड़ी थाना पुलिस ने हनीफ खान पिता पीर खान उम्र 45 साल की शिकायत पर प्रकरण 241/26 दर्ज किया है। वे निशातपुरा स्थित करोद के कमल नगर (Kamal Nagar) बस्ती में रहते हैं। हादसे में उनके अलावा पत्नी, बेटी और अन्य सवारियों के सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोट आई है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Escaped Custody: कोरोना का डर दिखाकर बंदी फिर चकमा हुआ

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!