Bhopal News: नाबालिग ने लगाई फांसी

Share

Bhopal News: प्रायवेट नौकरी करता था, लेकिन परिजनों को जगह का पता नहीं

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। फांसी लगाकर एक नाबालिग ने खुदकुशी कर ली। वह प्रायवेट नौकरी करता था। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की टीला जमालपुरा थाना पुलिस कर रही है। हालांकि उसकी जानकारी परिजनों को नहीं हैं। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस के अनुसार रिषभ धुनिया पिता रवि धुनिया उम्र 17 साल ने फांसी लगाई है। उसका शव 11—12 जून की दरमियानी रात दो बजे देखा गया था। पुलिस को खबर पिता रवि धुनिया (Ravi Dhuniya) ने दी थी। शव बरामदे में झूले की रस्सी से लटका मिला था। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच एएसआई सुधाकर दुबे (ASI Sudhakar Dubey) कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों को रिषभ धुनिया (Rishabh Dhuniya) के काम करने वाली जगह के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इसलिए वहां की जानकारी जुटाकर आत्महत्या की वजह का पता लगाने का काम किया जाएगा। टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने मर्ग 14/26 कायम कर लिया है। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिवार को सौंप दिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: उडप्पी रेस्टोरेंट के सामने से बाइक चोरी
Don`t copy text!