Bhopal News: सेज यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Share

Bhopal News: तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी थी टक्कर, चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सेज यूनिवर्सिटी में तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उन्हें यूनिवर्सिटी गेट के सामने ही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मारी थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यूनवर्सिटी के गेट के सामने मारी टक्कर

कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार नितेश सिंह राजपूत पिता अजब सिंह राजपूत उम्र 22 साल मोपेड पर सवार थे। वे कटारा हिल्स स्थित गौरीशंकर परिसर (Gaurishankar Parisar) में रहते थे। नितेश सिंह राजपूत (Nitesh Singh Rajput) सेज यूनवर्सिटी में (Sage University)  सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। उनकी नाईट शिफ्ट थी। इसलिए 28 फरवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे वह ड्यूटी जाने के लिए घर से यूनवर्सिटी के सामने पहुंचे। तभी गेट के पास उन्हें तेज रफ्तार बुलेरो (Bolero) एमपी—20—टी—9220 के चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। आरोपी इसके बाद मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल नितेश सिंह राजपूत को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान 28 फरवरी की रात करीब सवा दस बजे मौत हो गई। कटारा हिल्स पुलिस ने मर्ग 04/26 कायम कर आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण 51/26 दर्ज कर लिया है। वहीं 01 मार्च को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच एएसआई मुकेश श्रीवास्तव (ASI Mukesh Shrivastav) कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कैब के ड्रायवर ने फांसी लगाई

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!