Bhopal News: पत्नी ने फेरे के वक्त किए वादे यह बोलकर तोड़े

Share

Bhopal News: पति की इस कमजोरी का पता चलने के बाद ससुराल से मायके आकर फिर अचानक हो गई महिला लापता

Bhopal News
अयोध्या नगर पुलिस थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। शादी के वक्त एक महिला ने अग्नि को साक्षी मानकर वचन लिए थे। इस वचन को निभाने जब उसकी बारी आई तो उसने धोखा दे दिया। यह हैरान कर देने वाला मामला अनिल कपूर अभिनीत फिल्म ईश्वर जैसा ही है। घटना भोपाल सिटी (Bhopal News) के अयोध्या नगर इलाके की है। इसमें पुलिस विभाग परेशान हो गया है। हालांकि पुलिस ने अभी महिला की गुमशुदगी (Married Woman Missing Case) की रिपोर्ट दर्ज की है। उसका कहना है कि महिला के मिलने पर वास्तविक बात सामने आएगी। अभी उनके सामने केवल एक पक्ष ही सामने आया है।

इसलिए आ गई थी मायके

अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे 09/22 गुम इंसान दर्ज किया है। जिसकी एफआईआर 85 वर्षीय एक व्यक्ति ने दर्ज कराई है। जिन्होंने घटना की सूचना दी वह पेशे से डॉक्टर है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनकी 42 वर्षीय बेटी लापता है। बेटी की शादी भी उन्होंने कर दी है। जिसके साथ शादी हुई है उसकी मानसिक हालत अभी ठीक नहीं है। इसी बीमारी के कारण वह मायके में आकर रहने लगी थी। परिवार चाहता था कि वह अपने ससुराल वापस लौट जाए। लेकिन, महिला का कहना था कि वह अपने पागल पति के पास नहीं जाएगी। लापता (Woman Missing Case) होने की घटना मंगलवार शाम लगभग पांच बजे की है। जिसके बाद परिवार ने पहले रिश्तेदारों से संपर्क किया था। जब उसका कुछ पता नहीं चला तो परिवार ने पुलिस से मदद मांगी। इस मामले की जांच हवलदार निलेश तिवारी (HC Nilesh Tiwari) कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case : खुदकुशी के तीन संगीन तरीके

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Private Hospital Negligence
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!