JP Hospital Doctor Song के जरिए जनता की कितनी चिंता करते हैं

Share

JP Hospital Doctor Song: पब्लिक डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना भर रही और सरकारी डॉक्टर बिना मास्क लोगों को जागरुक करने जेपी अस्पताल में गीत बनाकर…

JP Hospital Doctor Song
जय प्रकाश चिकित्सालय, भोपाल- फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण फैल रहा है। भोपाल में बुधवार को संक्रमित मरीजों की संख्या 863 थी। सरकार मेले को रद्द कर चुकी है। लोगों पर सख्ती बरती जा रही है। जनता सुधरने का नाम नहीं ले रही। बुधवार को ही नगर निगम और पुलिस ने मिलकर 1571 लोगों से करीब डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना भी वसूला। सरकार अस्पतालों में पलंग को लेकर चिंतित है। इन सबके बीच सरकारी डॉक्टर और उनका स्टाफ अस्पताल में गीत (JP Hospital Doctor Song) गा रहा है। हमें इस विषय पर आपत्ति नहीं होना चाहिए। लेकिन, यह गीत वहां की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए गाया होता तो जनता शायद ज्यादा खुश होती। गीत गाने वाले डॉक्टर और स्टाफ से हमें कोई आपत्ति भी नहीं है। लेकिन, यदि कायाकल्प की बजाय मास्क पहनकर जनता को प्रेरित किया होता तो तंगहाली में गरीबों की जेब में बोझ नहीं होता। वायरल गीत वाला वीडियो नीचे आपको देखने भी मिलेगा। आपकी इस विषय पर क्या राय है वह जरुर बताइएगा।

जेपी अस्पताल में ईएनटी का डॉक्टर नहीं

जानकारी के अनुसार यह वायरल वीडियो 3 जनवरी को बनाया गया था। इस दिन डॉक्टर टीसी मिश्रा (Dr TC Mishra) का जन्मदिन था। उनकी याद में यह गीत जेपी अस्पताल के चिकित्सकों ने बनाया और स्टाफ की मदद से उसको गाया गया। गीत गाने वालों में जेपी अस्पताल के सिविल सर्जन और आरएमओ भी शामिल थे। गीत में आओ अस्पताल का कायाकल्प करें बोलते हुए जिम्मेदारियों के संबंध में बताया गया है। इस गीत से हमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन, जिस कायाकल्प की बात जनता से की जा रही है उनसे अनुरोध है कि वे जेपी अस्पताल में खाली ईएनटी डॉक्टर की खाली सीट को जल्द भरने के लिए मुहिम चलाए। दरअसल, यहां के आरएमओ डॉक्टर बलराम उपाध्याय (Dr Balram Upadhyay) बन गए है। उनकी जगह पर तीन दिन के लिए डॉक्टर साहू आते हैं। अस्पताल के कर्मचारियों का पिछले दो दशक से प्रमोशन ही नहीं मिला। ऐसे ही कई अन्य कमियां अस्पताल में मौजूद है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लोडिंग ऑटो ने होंडा सिटी कार को मारी टक्कर

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

JP Hospital Doctor Song
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!