जानिए कृष्ण की कर्मभूमि में महिला कांस्टेबल के साथ क्या हुआ

Share

महिला की हालत नाजुक, एसिड अटैक का हुई शिकार, उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठी उंगलियां

मथुरा। भगवान कृष्ण की कर्मभूमि मथुरा से यह दिल दहला देने वाली यह खबर आई है। यहां एक महिला कांस्टेबल पर एसिड अटैक हुआ है। यह अटैक काम के दौरान हुई रंजिश या फिर किसी अन्य कारण से किया गया है यह साफ नहीं हो सका है। लेकिन, इस हमले की वजह से उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर लोग सवाल पूछ रहे कि जब पुलिस के ही कर्मचारी सुरक्षित नहीं है तो आम नागरिक किन परिस्थितियों से रहेंगे।

जानकारी के अनुसार हमले की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये थे। अफसरों ने पीड़िता के परिवार को सहयोग और न्याय का पूरा भरोसा दिलाया है।

घटना
मथुरा के दामोदर पुरा इलाके में गुरुवार की सुबह हुई है। यहां 25 वर्षीय पुलिसकर्मी नीलम को अज्ञात युवकों ने एसिड फेंक कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला कांस्टेबल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
महिला पुलिसकर्मी को आगरा रेफर किया गया है। वारदात मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र की है। जहां दामोदर पुरा इलाके में गुरुवार की सुबह 25 वर्षीय पुलिसकर्मी नीलम को अज्ञात युवकों ने एसिड फेंक कर घायल कर दिया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला कांस्टेबल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। महिला कांस्टेबल नीलम को वहां से आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे श्री कृष्ण जन्मभूमि में तैनात महिला कांस्टेबल नीलम ड्यूटी खत्म करके वापस दामोदरपुरा इलाके में अपने घर जा रही थी। तभी अज्ञात युवकों ने 25 वर्षीय नीलम के ऊपर एसिड डाल दिया और मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:   शराब कारोबारी के दफ्तर में घुसकर 15 लाख रुपए की लूट

स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। अब मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस काम के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे की भी मदद ले रही है। हालांकि अभी तक हमलवारों के बारे में कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है।

Don`t copy text!