Bhopal Fraud News: एम्स की सरकारी जमीन पर ​मंदिर की आड़ में चल रहा था खेल

Share

Bhopal Fraud News: निर्माण में सहयोग के नाम पर समिति के अध्यक्ष ने साढ़े सत्रह लाख रुपए दुकान देने के नाम पर खाते में लिए, जालसाजी का प्रकरण दर्ज

Bhopal Fraud News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। सरकारी जमीन पर बने मंदिर की आड़ में दुकानें बनाई जा रही थी। इसको बनाने में सहयोग करने पर दुकान देने का झांसा देकर पैसा भी ऐंठा गया। इन आरोपों को लेकर भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर की बागसेवनिया थाना पुलिस ने मंदिर समिति के अध्यक्ष पर जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। यह मामला तब उजागर हुआ जब प्रशासन ने अवैध दुकानों को जमींदोज कर दिया।

अध्यक्ष ने निजी खाते में लिया पैसा

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार संजीव तिवारी पिता एमएन तिवारी उम्र 47 साल ने इस संबंध में शिकायत की थी। मामले की जांच एसआई वीरमणि पांडेय (SI Veermani Pandey) कर रहे थे। संजीव तिवारी (Sanjeev Tiwari) मेडिकल स्टोर चलाते हैं। वे मिसरोद (Misrod) थाना क्षेत्र स्थित जाटखेड़ी में रहते हैं। उन्होंने 2023 में एम्स (Bhopal AIIMS) की जमीन पर बने गंगेश्वर महादेव परिसर (Gangeshwar Mahadev Parisar) के पिछले हिस्से में बन रही दुकानों में निवेश किया था। ऐसा करने के लिए उन्हें मंदिर समिति के अध्यक्ष एमके भारद्वाज (MK Bharadwaj) ने बोला था। उन्होंने कहा था कि दुकान (Shop) बनने पर वह कब्जा उनके नाम पर कर देंगें। झांसे में आकर साढ़े सत्रह लाख रुपए उनके खाते में दिए। मंदिर समिति के खाते में पैसा न लेते हुए एमके भारद्वाज ने अपने निजी खाते में पैसा लिया। इसके लिए बकायदा जनवरी, 2024 में एग्रीमेंट भी किया गया था। इधर, एम्स प्रशासन ने उनकी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन से पत्राचार किया। जिसके बाद उसे जमींदोज करके मामले की जांच शुरु की गई। यह पता चलने पर संजीव तिवारी ने पैसा मांगा तो उन्हें रकम भी नहीं लौटाई गई। इस कारण संजीव तिवारी ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। बागसेवनिया थाना पुलिस ने 16 अप्रैल को इस मामले में जालसाजी का प्रकरण 209/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: युवती के साथ सरेराह हुई अभद्रता

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!