टुकड़ों में मिल रहे महिलाओं के अंग

Share

सत्रह दिन के भीतर महिला के अंग बोरे में मिले, अभी भी सिर और शरीर के दूसरे हिस्से की तलाश

भोपाल। भोपाल पुलिस इन दिनों हर बोरे को देखकर सहम जाती है। यह बोरे इतने खतरनाक है कि जिले के दो एसपी और आधा दर्जन अफसर इसे सुलझाने में जुटे हैं। दरअसल, तेरह दिन के भीतर बोरे में पुलिस को मानव अंग के टुकड़े मिले हैं। इसमें हाथ अलग और पैर अलग मिले हैं। अभी भी भोपाल पुलिस को सिर और एक हाथ की तलाश है।

ताजा मामला राजधानी के नार्थ भोपाल क्षेत्र में आने वाले गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। यहां मंगलवार सुबह पुलिस को एक बोरा मिला है। यह बोरा रिलायंस पेट्रोल पंप के नजदीक निर्माणधीन फ्लाई ओवर ब्रिज के पास मिला। बोरे में एक महिला के एक हाथ और धड़ मिला है। पुलिस ने हत्या से इनकार नहीं किया है। थाना प्रभारी उदय सिंह अल्वा ने बताया कि शव की पहचान के लिए जरुरी सिर अभी भी नहीं मिला है। मामला टीला जमालपुरा थाने से भी जुड़ा हो सकता है। अंगो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शरीर के हिस्सों को टीला जमालपुरा में मिले महिला के अंगों से जुड़े होने को लेकर जांच की जा रही है।

यहां मिला था पहले शव

टीलाजमालपुर थाना इलाके के इंद्रानगर नाके से गुजर रहे नाले में बोरी में कपड़े में दो कटे हुए पैर मिले थे। नागेंद्र पटेरिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नाले में 23 दिसम्बर को शव मिला था। यह शव इंदिरा नगर नाले पर मिला था।

यह भी पढ़ें:   MP Honey Trap Case: ब्यूरोक्रेट के बयान दर्ज करने एसआईटी जारी करेगी नोटिस

लापता युवतियों की तलाश

भोपाल पुलिस ने गांधी नगर में मिले शव के बाद जानकारी आसपास जिलों को भी पहुंचा दी है। इसके अलावा जिले से लापता महिलाओं के मामलों को फिर खोलकर उसकी पड़ताल की जा रही है। वहीं मेडिको लीगल से दोनों जगहों से मिले अंगों में कोई समानता तो नहीं इसकी रिपोर्ट देने के लिये कहा गया है।

Don`t copy text!