Bhopal Double Murder: विवादित चर्च की संपत्ति विवाद के दस्तावेज घर से बरामद

Share

Bhopal Double Murder: भाई-भाभी के खातों से लाखों रुपए का लेन-देन पर थाने में हुई पूछताछ,आधा दर्जन टीमों ने दो किलोमीटर परिधि के सारे स्थानों का किया निरीक्षण,महिला के पहले पति ने की थी कई दशक पूर्व खुदकुशी

Bhopal Double Murder
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। डॉक्टर अंबेडकर नगर कॉलोनी (Ambedkar nagar Colony) में हुए डबल मर्डर में एक विवादित चर्च की संपत्ति विवाद के दस्तावेज मिलने के बाद मामले में नाटकीय मोड़ आ गया है। भोपाल (Bhopal Double Murder) शहर की ऐशबाग थाना पुलिस को संपत्ति विवाद के चलते मर्डर करने की अटकलें पिछले एक सप्ताह से जताई जा रही है। इधर, प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला के पहले पति ने सुसाइड किया था। यह बात उसके भाई-भाभी से हुई पूछताछ के बाद सामने आई है। दोनों से उनके खाते में हुए लाखों रुपए के लेन-देन को लेकर हुई पूछताछ में निकलकर सामने आया है।

पुलिस के अधिकारियों ने इन कारणों से चुप्पी साधी

भारतीय रेल से रिटायर्ड हेमंत बारीक (Hemant Barik) मूलत: इटारसी (Itarsi) के रहने वाले थे। वहीं भेल  के कस्तूरबा अस्पताल (Kasturba Hospital) से रिटायर्ड शकुंतला बारीक (Shakuntala Barik) मूलत: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की रहने वाली थी। दोनों धर्मांतरण के बाद ईसाई परंपराओं का निर्वहन करते थे। पुलिस को उनके मकान के भीतर से विशेष चर्च (Church) के संपत्ति संबंधित विवादों के दस्तावेज मिले हैं। यह चर्च अमेरिका से विदेशी चंदा लेकर भोपाल, छिंदवाड़ा, नागपुर में अपनी धार्मिक गतिविधियों का संचालन करते हैं। इस संस्था को राज्य सरकार की तरफ से जमीन भी मिली थी। इन जमीनों को गुपचुप तरीके से बेचने का मामला जबलपुर उच्च न्यायालय (Jabalpur High Court) पहुंचा था। चर्च से संबंधित गतिविधियों को लेकर करीब आठ याचिकाएं लगी थी। जिसके खिलाफ चर्च के प्रमुख पादरी उच्च न्यायालय गए थे। उनकी याचिका पर सुनवाई के बाद भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal Crime Branch) ने फरवरी, 2021 में प्रकरण भी दर्ज किया है। इसी प्रकरण से जुड़े कागज घटना स्थल से मिलने के बाद पुलिस की सांस फूलने लगी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Love Jihad: हिंदू संगठनों ने दो मुस्लिम लड़कों से छुड़वाई दो नाबालिग लड़कियां

करीबी पर टिकी हुई है जांच

इस मामले में पुलिस को यकीन है कि हत्याकांड को अंजाम देने वाला बेहद करीबी है। उसने हेमंत बारीक और शकुंतला बारीक को दो-दो गोली मारी है। जिसकी भनक उसी जगह किराए से रहने वाले पांच छात्रों और अन्य लोगों को नहीं लगी। दोनों की लाश 26 जून की रात दस बजे ऐशबाग (Bhopal Double Murder) थाना पुलिस को मिली थी। करीबी पर संदेह जताते हुए पुलिस अधिकारियों ने शकुंतला के भाई और भाभी से कई घंटे पूछताछ की है। दरअसल, उनके खाते में लाखों रुपए का लेन-देन हुआ है। इस पर उन्होंने बताया है कि उनका बेटा प्रतिष्ठित नृत्य कलाकार था। वह राष्ट्रीय टीवी चैनल में अपनी प्रस्तुती दे चुका था। उसका स्टूडियो अवधपुरी में बनाया गया था। उसके दिल का दौरा आने के बाद निधन होने पर परिजनों ने बेच दिया। वही रकम उनके खाते में आई थी। जिसमें उन्होंने लाखों रुपए के पूर्व में हुए कर्ज को चुकाने का काम किया है। यह बैंक से संबंधित जानकारी की सूची लेकर पुलिस ने उनसे वजह जानने का प्रयास किया।

दो किलोमीटर एक दर्जन पैदल घुम रही

Bhopal Double Murder
ऐशबाग थाना, भोपाल शहर— फाइल फोटो

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि शकुंतला बारीक के घर में अधिकांश किराएदार सिर्फ कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र रहे हैं। उनके घर के आसपास जो बस्ती है वह आपराधिक मामलों में चर्चित रही है। इसलिए दूसरे बिंदुओं पर पड़ताल के लिए टीम एसीपी उमेश तिवारी (ACP Umesh Tiwari), निरीक्षक संजीव चौकसे (TI Sanjeev Chauksey), सुरेश फरकले, संदीप पवार समेत कई अधिकारी और कर्मचारी सड़क पर उतरकर सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं। अभी तक पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली है। हालांकि पुलिस को 03 जून की पड़ताल में मालूम हुआ है कि शकुंतला के पहले पति ने छोटे तालाब में कूदकर आत्महत्या की थी। पुलिस थाने में दर्ज उस मर्ग के मामले की केस डायरी खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें:   NRI College Assistant Professor: के खिलाफ छतरपुर थाने में दर्ज थी शिकायत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Double Murder
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!