Bhopal Love Jihad: होटल के कमरे में बीयर पिलाकर कर रहे थे ज्यादती, दो महीने से चल रहा था सिलसिला, एक नाबालिग का गर्भवती होने पर कराया था गर्भपात, होटल मैनेजर समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज

भोपाल। निर्धन हिंदू नाबालिग दो लड़कियों को सुनियोजित तरीके से Love Jihadलव जिहाद करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में तीन आरोपी है जिन्होंने बीयर पिलाकर नाबालिगों से ज्यादती की है। वारदात बागसेवनिया के साकेत नगर स्थित होटल में अंजाम देते थे। इसमें एक नाबालिग गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात भी कराया गया है। भोपाल (Bhopal Love Jihad) शहर की बागसेवनिया थाना पुलिस ने इस मामले में दो अलग—अलग मुकदमे दर्ज करके चार व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें तीन ज्यादती करने वाले हैं और एक होटल का मैनेजर है।
मजबूरी में झेल रही थी यातनाएं
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार नाबालिग की उम्र 16 साल है जो कि अवधपुरी (Awadhpuri) थाना क्षेत्र में रहती है। उसने बताया कि वह दो महीना पहले मोहम्मद सेफ और वासिद के संपर्क में आई थी। उसे 02 जून की रात आठ बजे मोहम्मद सेफ (Mohammed Saif) ने कॉल किया था। इसके बाद वह उसको घुमाने के बहाने पहले टिम्बर कैफे (Timber Cafe) ले गया। वहां पर अंशित और वासिद पहले से बैठे मिले। वहां उसे छोड़कर नाबालिग की परिचित युवती को लेने के लिए चला गया। वापस आने के बाद नाबालिग को तीनों आरोपियों ने बीयर पिलाई। टिंबर कैफे पर चार बजे तक सभी साथ में रहे। इसके बाद वासिद वहां से चला गया। फिर चार लोग ढ़ाबे पर भोजन करने गए। 03 जून की सुबह छह बजे नाबालिग को सेफ, युवती और अंशित रानी कमला पति रेलवे स्टेशन (Rani Kamlapati Railway Station) पर लेकर पहुंचे। चाय पीने के बाद चारों साकेत नगर (Saket Nagar) स्थित एसएसजी होटल (SSG Hotel) में पहुंचे। यहां सेफ और अंशित ने दो अलग-अलग कमरे बुक किए। अंशित कमरे में युवती के साथ चला गया। वहां वह उससे छेड़खानी करने लगा। सेफ से बोला तो वह विरोध करने की बजाय नाबालिग के साथ अभद्रता करने लगा। नाबालिग ने बताया कि उसी होटल के कमरे में सेफ ने पहले उससे ज्यादती की थी। उस वक्त होटल संचालक ने गुपचुप तरीके से कमरा दिलाया था।
बुर्का पहनने और मुस्लिम धर्म अपनाने का डाल रहे थे दबाव
नाबालिग ने बताया कि सेफ उसको धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहा था। वह इससे पहले अशोका गार्डन (Ashoka Garden) की दो होटल में ले जाकर ज्यादती कर चुका है। उस दौरान वासिद (Wasid) ने भी उसके साथ ज्यादती की थी। उसको बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया जाता था। पुलिस ने सेफ, वासिद, अंशित के अलावा होटल मैनेजर शरद (Hotel Manager Sharad) को भी आरोपी बनाया है। होटल मैनेजर ने बिना आईडी कमरा दिया था। इसी तरह बागसेवनिया थाना पुलिस ने दूसरा मुकदमा युवती की शिकायत पर दर्ज किया है। पिता सब्जी का ठेला लगाते हैं। दूसरी नाबालिग ने बताया कि उसके साथ अभद्रता और अश्लील हरकतें की गई थी। बागसेवनिया थाना पुलिस ने प्रकरण 356—357/26 दर्ज करके सभी जगहों पर जहां-जहां दोनों नाबालिगों को ले जाया गया वहां के सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं। पुलिस ने हिंदू संगठनों की मदद से दबोचे गए दो आरोपी को पकड़ लिया है। जिन्हें 04 जून को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। उनके बारे में आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।