Bhopal News: वृद्ध दंपति को कमरे में बंद करके माल लूट ले गए बदमाश

Share

Bhopal News: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चार संदिग्ध, हीरे और सोने के जेवरात समेत लाखों रुपए का माल बटोरा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शक्ति नगर में वृद्ध दंपति को कमरे में बंद करने के बाद हीरे और सोने के जेवरात लूट लिए। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा इलाके की है। संदिग्धों की संख्या चार सामने आई है। इधर, हबीबगंज में भी हीरे और सोने के जेवरात चोरी चले गए। पुलिस को दोनों मामलों में अभी कोई सुराग नहीं मिला है।

कमरे को बाहर से किया ​था बंद

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार वारदात शक्ति नगर (Shakti Nagar) स्थित व्यंजन रेस्टोरेंट (Vyanjan Restaurant) के सामने 24 जून की रात लगभग साढ़े नौ बजे अंजाम दी गई। यहां 62 वर्षीय प्रदीप रंजन दास (Pradeep Ranjan Das) का परिवार रहता है। मकान में जब वारदात हुई तो वे पत्नी के साथ एक कमरे में थे। जबकि दूसरे कमरे में उनकी वयोवृद्ध मां थी। उन्हें घर में किसी व्यक्ति के होने का अहसास हुआ। वे दरवाजा खोलकर बाहर आने का प्रयास किया तो वह बाहर से बंद था। इसके बाद उन्होंने काफी शोर मचाया। फिर पड़ोसी को फोन करके यह मामला बताया। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में दरमियानी रात प्रकरण 503/26 दर्ज किया। पुलिस को बाजार और शक्ति नगर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। जिसमें चार संदिग्ध उनके मकान से निकलकर भागते दिखाई दिए हैं। ताला तोड़कर बदमाश जेवरात,बर्तन और नकदी 40 हजार ले गए।

दो पहिया सेवा केंद्र संचालक के घर चोर का धावा

हबीबगंज (Habibganj) थाना क्षेत्र स्थित जनता कॉलोनी (Janta Colony) में ताला तोड़कर कान में पहनने वाले डायमण्ड के टाप्स और सोने की अंगूठी चोरी चली गई। सोने की अंगूठी करीब 50 हजार रुपए की हैं। हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार शिकायत मोहम्मद आसिफ पिता अशफाक अली उम्र 30 साल ने दर्ज कराई है। उनकी कोलार रोड स्थित दानिश कुंज (Danish Kun) कॉलोनी में दो पहिया वाहनों का सेवा केंद्र संचालित करते हैं। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत 46 हजार रुपए बताई है। जबकि पीड़ित मोहम्मद आसिफ (Mohammed Asif) इसे ज्यादा बता रहे हैं। हबीबगंज थाना पुलिस ने प्रकरण 422/26 दर्ज कर लिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 24—25 जून की तीन बजे घर के सामने वाले मकान में ताला लगा देखा था। सुबह छह बजे वह टूटा मिला। जहां वारदात हुई उसके ही नजदीक अरेरा कॉलोनी (Arera Colony) भी शुरु हो जाती है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से की ज्यादती

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!