Bhopal News: शरारती तत्वों को लग गया चस्का, परेशान होकर ऑटो चालक ने पुलिस से मांगी मदद

भोपाल। घटना बेहद सामान्य है लेकिन रोचक है। इसलिए आपको सचेत करने के लिए यह बताना जरुरी है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया इलाके की है। यहां एक ऑटो चालक रोज कमाई करके आता और पेंट में जेब में वह रखकर सो जाता। लेकिन, आधी रात को खिड़की से हाथ डालकर पेंट के भीतर से पैसा निकालकर उसे वापस लटका दिया जाता। इधर, बागसेवनिया में एक सूने मकान का भी ताला चोरों ने चटका दिया है।
तीन बार पहले भी जेब से नकदी हुई थी चोरी
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार बसंत सोनी पिता स्वर्गीय मुकुंदी लाल सोनी उम्र 62 साल ने थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। वे अमराई में नवीन स्कूल (Naveen School) के नजदीक रहते हैं। बसंत सोनी (Basant Soni) ऑटो (Auto) चलाने का काम करते हैं। वे दिनभर की कमाई जेब में रखकर घर में सो जाते थे। लेकिन, गर्मी होने के कारण वे खिड़की खोलकर सोते थे। इस दौरान दो से तीन बार उनकी पेंट की जेब से नकदी चोरी चली गई। इस बाद फिर चोरी की वारदात हुई। आरोपियों ने पेंट की जेब से करीब साढ़े चार हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने प्रकरण 318/26 दर्ज कर लिया और पीड़ित के अनुसार संदेहियों को तलाशने का काम किया जा रहा है। इधर, मनोज कुमार श्रीवास्तव पिता स्वर्गीय एसपी श्रीवास्तव उम्र 63 साल ने चोरी का मामला 317/26 दर्ज कराया है। वे रामेश्वरम डीलक्स कॉलोनी (Rameshwaram Deluxe Colony) में रहते हैं। वह सहकारिता विभाग (Cooperative Department) से रिटायर्ड भी है। मनोज कुमार श्रीवास्तव (Manoj Kumar Shrivastav) ने बताया कि वे 12 मई को पत्नी डॉक्टर वंदना श्रीवास्तव (Dr Vandana Shrivastav) के साथ सागर जिले में रहने वाली बेटी डॉक्टर सुकृति श्रीवास्तव के पास गए थे। वहां से दंपति 17 मई को वापस लौटा तो देखा दरवाजे का ताला टूटा है। घर के भीतर रखा इंडक्शन चूल्हा, पीतल के बर्तन, चांदी के बर्तन, सोनल पैनल, एसी वायर के अलावा नकदी 25 हजार रुपए घर से गायब हैं। पुलिस ने जांच के बाद 20 मई को चोरी का मामला दर्ज किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।