Bhopal News: हादसे में बाल—बाल बची सीहोर जिला चिकित्सालय की महिला डॉक्टर

भोपाल। सीहोर जिले में तैनात एक महिला डॉक्टर हादसे में बाल—बाल बच गई। वे भोपाल (Bhopal News) शहर के चूना भट्टी स्थित बंसल अस्पताल के नजदीक सिग्नल पर खड़ी थी। तभी ग्रीन हुए सिग्नल के दौरान डंपर का चालक लापरवाही से उनकी कार को टक्कर मारते हुए भाग गया।
डंपर से टकराने पर कार पलटने से बची
चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना पुलिस के अनुसार हादसा 21 मई की सुबह लगभग साढ़े दस बजे हुआ। कार (Car) एमपी—09—डब्ल्यूई—6585 को डॉक्टर कोमल सिंह चंदेल (Dr Komal Singh Chandel) पति समीर सिंह चंदेल उम्र 32 साल चला रही थी। वे सलैया स्थित आकृति ग्रीन्स (Akriti Greens) में रहती है। वे सीहोर जिला अस्पताल (Sehore District Hospital) में डॉक्टर हैं। उन्होंने बताया कि बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) के नीचे तरफ शिव मंदिर के पास वे सीहोर जाने के लिए निकली तो सिग्नल हो गया। वे रुक गई तभी उनके बाजू से डंपर (Dumper) एमपी—04—वायआर—4777 आकर खड़ा हो गया। सिग्नल हुआ तो वह बहुत तेजी से निकला। जिस कारण दायां हिस्सा उसकी चपेट में आया तो कार पलटने से बच गई। हादसे में कार बुरी तरह से चकनाचूर हो गई है। चूना भट्टी थना पुलिस ने इस मामले में डंपर चालक के खिलाफ प्रकरण 165/26 दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि डंपर जैसे भारी वाहनों को शहर में रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक ही चलाने की अनुमति होती है। इसके बावजूद सड़क पर दौड़ रहा डंपर भोपाल यातायात पुलिस (Traffic Police) की निगरानी व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।