Bhopal GRP News: गोंडवाना और केरला एक्सप्रेस में चोरी की वारदातें

Share

Bhopal GRP News: महिला समेत दो व्यक्तियों ने दर्ज कराया प्रकरण, डेढ़ लाख रुपए बता रही कीमत

Bhopal GRP News
भोपाल जीआरपी थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान भोपाल जीआरपी ने चोरी के दो मामले दर्ज किए हैं। यह वारदातें (Bhopal GRP News) केरला और गोंडवाना एक्सप्रेस में हुई है। जिसमें सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल चोरी गए हैं। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई है।

जेब से निकाल लिया आईफोन

भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) पुलिस के अनुसार इटारसी में रहने वाली सृष्टि गौर (Srishti Gaur) केरला एक्सप्रेस (Kerala Express) के एसी कोच में सफर कर रही थी। वह दिल्ली से केरला एक्सप्रेस में 13 मई को सवार हुई थी। ग्वालियर स्टेशन पर उनकी नींद लग गई। वह जब भोपाल जंक्शन (Bhopal Junction) पहुंची तो देखा पर्स की जेब खुली है। जिसमें रखा नकदी, मंगलसूत्र, सोने की चेन समेत करीब एक लाख रुपए का माल गायब था। उन्होंने इटारसी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी तरह दूसरा मामला प्रतीक ने दर्ज कराया। वे मूलत: बैतूल (Betul) जिले में रहते हैं। वे पांढुर्णा जाने के लिए 15 मई को भोपाल जंक्शन से गोंडवाना एक्सप्रेस (Gondwana Express) की जनरल कोच में सवार हुए थे। तभी उनका आईफोन (Iphone) किसी व्यक्ति ने जेब से निकाल लिया। पुलिस ने दोनों वारदातों में प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अवैध शराब के साथ आटो चालक गिरफ्तार 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal GRP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!