Bhopal Cyber Fraud: आईवीआरएस अपडेट करने के नाम पर भेजी लिंक के बाद खाते से निकली रकम

भोपाल। राजधानी में बिजली कंपनी की आईवीआरएस नंबर अपडेट कराने के नाम पर फर्जीवाड़ा जारी है। ताजा घटना भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र में हुई है। आरोपियों ने एक महिला को धमकाते हुए आईवीआरएस अपडेट नहीं करने पर बिजली काटने की धमकी दी थी। जिनके झांसे में आकर पीड़िता ने डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा की रकम गंवा दी।
बिजली का बिल जमा नहीं होने की दी धमकी
कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार भावना सैनी पिता बलदेव सिंह सैनी उम्र 27 साल नयापुरा स्थित आम्र विहार कॉलोनी (Amra Vihar Colony) में रहती है। उनके पास बिजली कंपनी (Electricity Company) का कर्मचारी बनकर 11 मई की दोपहर लगभग सवा दो बजे कॉल आया था। आरोपी ने बिजली का बिल जमा नहीं होने की धमकी दी थी। इसके अलावा आईवीआरएस (IVRS) नंबर अपडेट नहीं होने का झांसा दिया। आरोपी ने अपना नाम दीपक अग्रवाल (Deepak Agrawal) बताया था। भावना सैनी ((Bhavna Saini)) आरोपियों के बहकावे में आ गई। उसने जालसाजों की भेजी लिंक पर क्लिक किया तो उसके खाते से एक लाख 55 हजार, 340 रुपए निकल गए। आरोपी ने भेजी गई लिंक को बिजली कंपनी का एप बताया था। यह रकम उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के खाते से हरियाणा के बैंक खातों में ट्रांसफर हुई है। आरोपियों ने पीड़िता का नेट बैंकिंग भी हैक कर लिया था। कोलार रोड थाना पुलिस ने प्रकरण 284/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।