Bhopal News: आंख की रोशनी गंवाने वाले जख्मी की वयोवृद्ध मां ने सदमे में दम तोड़ा

Share

Bhopal News: एक महीने बाद भी हमलावर को तलाश नहीं कर पाई पुलिस,पुलिस पर पीड़ित परिवार को ही उकसाने की नीयत से वाहनों में तोड़फोड़ का आरोप,पीड़ित परिवार के तीन रिश्तेदारों को हवालात में बैठाया

Bhopal News
गोविंदपुरा थाना, जिला भोपाल — फाइल फोटो

भोपाल। धारदार हथियार से वार करके लगभग एक महीना पूर्व आंख फोड़ने के मामले में भोपाल (Bhopal News) शहर की गोविंदपुरा थाना पुलिस आरोपी को दबोच नहीं पाई। इधर, जख्मी व्यक्ति की वयोवृद्ध मां की एक महीने से चल रही पारिवारिक परेशानियों के चलते सदमे में मौत हो गई। वहीं पुलिस ने पीड़ित परिवार के ही तीन युवकों को उपद्रव करने के आरोपों पर हिरासत में ले लिया है। जबकि पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने आकर वाहनों में तोड़फोड़ करके उन लोगों को फंसाने का काम किया है।

यह है पूरा मामला

मारपीट की पहली घटना 19 अप्रैल की शाम साढ़े छह बजे हुई थी। वारदात कैलाश नगर (Kailash Nagar) के पास मैदान में हुई थी। यहां विजय सुरवाडे (Vijay Surwade) अपने भाई भीमराव सुरवाड़े (Bheemrao Surwade) के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। तभी वहां पर मनवा उर्फ सोनू चौरसिया (Manva@Sonu Chaurasiya) आया। उसने कहा कि उसे भी शराब पिलाओ। इस बात पर विजय सुरवाड़े और उनके भाई भीमराव सुरवाड़े ने विरोध जताया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए पत्थर उठाकर पीटने लगा। दोनों भाई नशे में थे इसलिए सोनू चौरसिया भारी पड़ गया। यह बात उसके बेटे तुषार सुरवाड़े (Tushar Surwade) को पता चली। वह भी बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसे भी सिर पर पत्थर मारकर लहुलूहान कर दिया। इसी दौरान कोई नुकीली चीज से विजय सुरवाडे के बाएं आंख के पास आरोपी ने वार किया। जिस कारण उनकी आंखे लाल सुर्ख हो गई और आंखों से खून निकलने लगा। पुलिस ने 19 अप्रैल की रात लगभग दस बजे सामान्य मारपीट का प्रकरण दर्ज किया। यह प्रकरण जख्मी के बेटे तुषार सुरवाड़े पिता विजय सुरवाडे उम्र 20 साल की शिकायत पर दर्ज किया। वह बीएसएनएल (BSNL) में नौकरी करता है। बेटे ने बताया कि पिता को जेपी से हमीदिया अस्पताल ले जाने बोला। हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भी आंख रोग विभाग में चिकित्सक नहीं मिले तो वे बोर्ड ऑफिस के सामने आंखों के अस्पताल एएसजी (ASG) में पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि विजय सुरवाड़े के आंखों की रोशनी जा चुकी है। जिसके बाद पूरा परिवार भारी सदमे में था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Sex Racket:7 महिला और 5 पुरूष गिरफ्तार, चौबीस घंटे में दूसरे गिरोह का पर्दाफाश

बिहार भागने में कामयाब हुआ आरोपी

सोनू चौरसिया के खिलाफ 19 अप्रैल को प्रकरण दर्ज किया था। जिसके बाद उसको थाने से इस बात की भनक लग गई थी। वह 20 अप्रैल को फिर विजय सुरवाड़े के घर पहुंचा। उनके आंगन में रखी पल्सर (Pulsar) एमपी-09-व्हीटी-8358 में आग लगा दी। यह सूचना भी उसी रात थाने को दी गई थी। लेकिन, पुलिस ने उसे दबोचने और प्रकरण दर्ज करने की बजाय पीड़ित परिवार को ही भगा दिया। अगले दिन आरोपी सोनू चौरसिया फिर उनके घर पहुंचा। वह कहने लगा बाइक अभी पूरी तरह से नहीं जली है। उस वक्त विजय सुरवाडे अस्पताल में भर्ती थे। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने इस पूरे मामले में सोनू चौरसिया का पूरा साथ दिया। वह, उसकी मां संजू देवी और पत्नी कोमल चौरसिया (Komal Chaurasiya) धीरे-धीरे करके माल समेटते रहे। पूरा परिवार मूलत: बिहार (Bihar) का रहने वाला है और वह फरार हो गया। थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर (TI Awadhesh Singh Tomar) का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

परिवार शव रखकर प्रदर्शन की तैयारी में अब रणनीति बदली

इस संगीन मामले में थाना कर्मचारियों ने भारी लापरवाही बरती। अब थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर भी स्टाफ के बचाव में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि परिवार मेरे पास आया था जब उनका मकान अवैध होने के चलते निगम ने तोड़ दिया था। पुलिस ने मुकुंद सोनवाने (Mukund Sonwane), आशीष तायड़े (Ashish Tayde) और सुमित सेमवल (Sumit Semwal) को उपद्रव करने के मामले में गिरफ्तार किया है। जबकि पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें जबरिया फंसाया जा रहा है। ताकि पुलिस ​थाने की नाकामी उजागर न होने पाए। एक महीने के भीतर में परिवार के मुखिया की एक आंख चली गई। सदमे में अब उनकी वृद्ध मां ने दम तोड़ दिया। परिवार थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन करने की तैयारी में था। हालांकि उन्हें विधिक सलाह के बाद दूसरी रणनीति पर काम करना शुुरु कर दिया है।

यह भी पढ़ें:   MP Anti Mafia Campaign: भाजपा पूर्व पार्षद का मकान एक पखवाड़े में दूसरी बार तोड़ा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!