Bhopal News: महिला के सिर पर हथौड़ी से वार कर खुद का गला चाकू से रेंता

Share

Bhopal News: एक महीना पूर्व कलह के चलते रहने लगे थे अलग-अलग, महिला की हालत नाजुक

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। अपने लिव इन पार्टनर के सिर पर एक व्यक्ति ने हथौड़ी से चार वार करके जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी इलाके की हेै। इसके बाद उसको दबोचने दौड़ी भीड़ तो कुछ दूर जाकर आरोपी ने चाकू पेट में घोंपने के बाद अपना गला रेत लिया। जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हमले में जख्मी महिला की हालत नाजुक हैं।

आपसी कलह के बाद अलग रह रही थी महिला

पिपलानी (Piplani) थाना प्रभारी चंद्रिका यादव (TI Chandrika Yadav) ने बताया कि हमले में जख्मी कल्पना भारती (Kalpna Bharti) को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया है। वारदात 17 मई की दोपहर इंद्रपुरी (Indrapuri) स्थित सी-सेक्टर में हुई थी। हमलावर की पहचान लक्ष्मण प्रसाद रिछारिया पिता राम आश्रय रिछारिया उम्र 50 साल के रुप में हुई है। वह अभी पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित 60 क्वार्टर बस्ती में रहता है। लक्ष्मण प्रसाद रिछारिया (Laxman Prasad Richariya) वाहन चलाने का काम करता था। उसकी पांच साल पहले पत्नी की मौत हो गई थी। जिसके बाद वह कल्पना भारती के संपर्क में आया। दोनों लिव इन में कोकता (Kokta) मल्टी में एक साथ रहने लगे थे। कल्पना भारती के पति ने भी उसे छोड़ दिया है। जिस कारण लक्ष्मण प्रसाद रिछारिया और कल्पना भारती साथ रहने लगे थे। एक महीना पूर्व दोनों के बीच कलह हुई तो महिला सतनामी नगर (Satnami Nagar) में आकर रहने लगी। घटना के वक्त वह बंगलों से काम निपटाकर वापस घर की तरफ लौट रही थी। तभी उसके पास पहुंचे आरोपी ने एक-एक करके चार बार सिर पर हथौड़े से जानलेवा प्रहार किया। हथौड़े दो तरफा था जिसमें एक तरफ प्रहार करने का तो दूसरी तरफ कील जैसी नुकीली वस्तु को निकालने वाला था। हमले के बाद चीख-पुकार सुनकर कई लोग आरोपी के पीछे दौड़े। वह कुछ दूर गया और उसने अपने पास रखा चाकू पेट में मारा और उसी चाकू से अपना गला रेंत लिया। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर कुछ वीडियो (Video) भी पुलिस को मिले हैं। पिपलानी पुलिस ने मर्ग 38/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण 409/26 दर्ज कर लिया गया है। जबकि गंभीर रुप से जख्मी महिला को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आठवीं कक्षा की छात्रा ने दम तोड़ा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!