Bhopal News: जीजा ने साली के पेट में चाकू घोंपा

Share

Bhopal News: अपशब्द बोलने पर किया था फोन पर विरोध, हमले के बाद आरोपी फरार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। महिला को उसके ही जीजा ने पेट में चाकू घोंपकर जानलेवा हमला कर दिया। इससे पहले जीजा-साली के बीच फोन पर अपशब्द बोलने पर विवाद हुआ था। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र का है। विवाद के कारण आरोपी हमला करने की नीयत से घर पहुंचा। फिलहाल एफआईआर दर्ज होने की भनक लगने पर वह फरार चल रहा है।

जूता मारने की बात से नाराज था जीजा

स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस के अनुसार वारदात 15—16 मई की दरमियानी रात लगभग एक बजे हुई थी। हमले में राजकुमारी नागवंशी पति स्वर्गीय बच्चू नागवंशी उम्र 35 साल बुरी तरह से जख्मी है। वह मूलत: कटनी (Katni) की रहने वाली है। उसके पति की पांच साल पहले मौत हो गई थी। राजकुमारी नागवंशी (Rajkumar Nagvanshi) की पांच लड़कियां हैं। जिनकी परवरिश की चिंता करते हुए उसकी भोपाल में रहने वाली बड़ी बहन ने बुला लिया। वह एक साल से बड़ी बहन के पास ही रहती है। उसकी बहन ने दो शादियां की है। पीड़िता घटना वाले दिन काम करने के बाद घर के नजदीक टहल रही थी। तभी उसके जीजा राज उर्फ दशरथ नागंवशी (Raj@Dashrath Nagvanshi) ने फोन किया। उसने देरी की वजह पूछी तो वह बोली अभी आ रही है। इसी बात को लेकर उसके बारे में जीजा ने अपशब्द बोल दिए। जिस कारण आवेश में आकर पीड़िता ने जूते मारने की धमकी दी। इसी बात को लेकर नाराज चल रहे आरोपी ने रात को जबरिया दरवाजा खुलवाया। राजकुमारी नागवंशी ने दरवाजा खोला तो आरोपी ने फोन पर विरोध करने की बात को लेकर पेट में चाकू घोंप दिया। हमले में जख्मी महिला के बयानों के आधार पर स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने 16 मई की दोपहर जानलेवा हमले का प्रकरण 129/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जेल बंदी की मौत 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!