Bhopal News: जांच के नाम पर डेढ़ महीने तक एफआईआर टाली

भोपाल। मोटर साइकिल सवारों ने फिर एक व्यक्ति से मोबाइल झपट लिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र मे हुई थी। वारदात एक पखवाड़े पहले हुई थी। जिसमें दो सप्ताह तक जांच के नाम पर मामले को दर्ज करने से टाला गया।
देरी से दर्ज हुई एफआईआर
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार वारदात होटल ग्रीन वैली (Hotel Green Valley) के पास 1 और 2 मई की दरमियानी रात लगभग एक बजे हुई थी। जिसमें पुलिस ने 16 मई को झपटमारी का प्रकरण 404/26 दर्ज किया है। थाने में रिपोर्ट अकरम अली (Aqram Ali) ने दर्ज कराई है। पुलिस ने मोबाइल (Mobile) की कीमत 50 हजार रुपए बताई है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित ने घटना की जानकारी थाने में देरी से दी है। इसलिए प्रकरण में देरी हुई। पिपलानी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके घटना स्थल के आस-पास सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी जुटाने का काम शुरु कर दिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।