Bhopal Cyber Fraud: मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर रकम निकाली

Share

Bhopal Cyber Fraud: आईवीआरएस अपडेट कराने के नाम पर बिजली कंपनी का कर्मचारी बनकर लगाया था फोन

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। महिला के मोबाइल पर एपीके फाइल भेजने के बाद खाते से दो लाख रुपए से ज्यादा की रकम निकाल ली गई। यह मामला भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र का है। जालसाजों ने ऐसा करने से पहले बिजली कंपनी का कर्मचारी बनकर आईवीआरएस नंबर अपडेट करने का झांसा दिया था। ऐसा नहीं करने पर घर की बिजली कनेक्शन काटने की धमकी दी गई थी।

मोबाइल पर एपीके फाइल भेजने के बाद निकली रकम

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 9 मई को हुई थी। सबसे पहले चंचल शर्मा (Chanchal Sharma) के पास फोन आया था। इसके बाद उनके व्हाट्स एप नंबर से कॉल आने लगे। रकम उनकी मां सरिता शर्मा (Sarita Sharma) पति रामलखन शर्मा उम्र 59 साल के खाते से निकली। वह ई-6 स्थित जनता कॉलोनी (Janta Colony) में रहती हैं। जालसाजों ने मोबाइल (Mobile) पर एपीके फाइल (APK File) भेजने के बाद दो लाख, 13 हजार, चार सौ पचास रुपए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से निकाल लिए। हबीबगंज थाना पुलिस ने सरिता शर्मा की रिपोर्ट पर मामला 292/26 दर्ज किया है। यह प्रकरण 13 मई को दर्ज किया गया। इस संबंध में शिकायत पहले राष्ट्रीय हेल्प लाइन के जरिए भोपाल सायबर क्राइम (Cyber Crime) के पास गई थी। वहां से केस डायरी जीरो पर दर्ज होकर हबीबगंज थाने पहुंची थी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: बुखार की टैबलेट खाने के बाद मौत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!