Bhopal News: युवती को उसके भाईयों ने थाने में धमकाया

Share

Bhopal News: प्रेम विवाह का पता चलने पर घर पहुंचे छोटे भाई ने डंडे से पीटा था, प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। प्रेम विवाह से नाराज होकर एक भाई ने बहन को बुरी तरह से पीटा। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र का है। वह थाने में प्रकरण दर्ज कराने पहुंची तो वहां पहुंचे उसके बड़े भाई ने भी प्रेमी को जान से मारने की धमकी पुलिस की मौजूदगी में दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों भाईयों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

थाने में दी पति को मारने की धमकी

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 23 साल है। वह फिलहाल ऐशबाग स्थित बाग उमराव दूल्हा में किराए से रहती है। वह लखेरापुरा में स्थित एक कपड़े की दुकान में नौकरी करती है। उसने 6 मई को मोहल्ले में रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। यह शादी आर्य समाज मंदिर (Arya Samaj Mandir) में हुई थी। जिसकी जानकारी लगने पर तीसरे नंबर का भाई उसके दोस्त के साथ घर आया। प्रेम विवाह करने पर नाराज होकर गाली-गलौज करते हुए डंडे से पीट दिया। डंडे से उसके कमर और बाएं पैर में चोट आई है। इसके बाद वह पति के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने 14 मई सुबह 11 बजे पहुंची। यहां उसका बड़ा भाई भी आ गया। दोनों भाई मिलकर उसके पति को जान से मारने की धमकी देते हुए बहन पर टूट पड़े। थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने हस्तक्षेप किया और दो भाईयों के अलावा दोस्त के खिलाफ प्रकरण 192/26 दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: गर्लफ्रेंड को पति के साथ देखकर भड़की पत्नी को रेस्टोरेंट में पीटा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!