Bhopal News: चिरायु अस्पताल के अटेंडर ने निर्माणाधीन मकान में लगाई फांसी

Share

Bhopal News: निर्माणाधीन मकान के भीतर भाभी ने लटका देखा था शव, पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। चिरायु अस्पताल के एक अटेंडर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की खजूरी सड़क थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए मौत को लेकर कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है।

मकान में तराई करते समय घटना का पता चला

खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार राकेश मेहरा पिता स्वर्गीय शिवनारायण मेहरा उम्र 22 साल भैंसाखेड़ी (Bhaisakhedi) गांव में रहता था। वह दिन में बैरागढ़ (Bairagarh) इलाके में एक कपड़े की दुकान में काम करता था। जबकि रात में वह चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) में अटेंडर का काम करता था। भैंसाखेड़ी में राकेश मेहरा (Rakesh Mehra) चार भाईयों के संयुक्त परिवार के साथ रहता था। अभी परिवार जहां रहता है उसके ही सामने मकान भी बन रहा है। वह 10 मई की रात चिरायु अस्पताल की ड्यूटी पर नहीं गया। 11 मई की सुबह उसकी भाभी निर्माणाधीन मकान में पानी देकर तराई करने पहुंची तो देवर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसने शोर मचाकर सारे रिश्तेदारों को बुला लिया। जिसके बाद खजूरी सड़क थाना पुलिस को जानकारी पहुंची। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने मर्ग 21/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच एएसआई महेंद्र सिंह उईके (ASI Mahendra Singh Uikey) कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मनचले की धमकी से घबराकर लगाई फांसी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!