Bhopal Cyber Fraud: बैंक ऑफ इंडिया का फर्जी एप डाउनलोड करवाकर धोखाधड़ी

Share

Bhopal Cyber Fraud: दोस्त से उधार ली रकम जालसाजों के खाते में डाल दी

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। जालसाजों ने फर्जीवाड़ा करने की अब नई तकनीक विकसित कर ली है। कई बैंकों के फर्जी एप बनाकर इंटरनेट की दुनिया में जालसाजों (Bhopal Cyber fraud) ने छोड़ रखे हैं। ऐसे ही एक फर्जी एप को डाउनलोड करने के बाद जालसाजों के खाते में पैसा ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। घटना भोपाल देहात के बैरसिया थाना क्षेत्र की हैं जिसकी आगे जांच भोपाल सायबर क्राइम करने जा रही है।

दोस्त को ट्रांसफर करनी थी रकम

जानकारी के अनुसार कस्बा में रहने वाले उमेश विश्वकर्मा (Umesh Vishwakarma) ने अपने दोस्त मीणा से पैसा लिया था। यह रकम उसे लौटाने के लिए उन्होंने बैंक में जाकर इंटरनेट बैंकिंग ली। इसके बाद बैंक ने उन्हें बैंक ऑफ इंडिया (Bank Of India) का एप डाउनलोड करने बोला। उन्होंने 3 मई को वैसा ही किया। लेकिन, उन्हें इस बात का अहसास ही नहीं हुआ कि वह एप जाली है। जिस कारण जालसाजों के खाते में उन्होंने एक लाख 88 हजार रुपए की भारी रकम ट्रांसफर कर दी। जब उन्होंने दोस्त को फोन लगाकर पूछा तो पूरी सच्चाई सामने आई। इसके बाद वे बैंक पहुंचे तो शाखा ने बताया कि उन्होंने जिस एप को डाउनलोड किया है वह फर्जी है। बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस ने इस मामले में 04 मई को जालसाजी का प्रकरण 274/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई उन धारकों के बारे में जानकारी बैंक से जुटा रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   MP Cop News: सामाजिक न्‍याय की सुनिश्चितता हमारा संवैधानिक दायित्‍व:डीजीपी 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!