Bhopal News: मोपेड की डिग्गी से मिली छुरी

Share

Bhopal News: दो थानों मेें पहले से दर्ज है चाकू मारकर जानलेवा हमले के तीन मुकदमे

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मोपेड की डिग्गी से एक छुरी बरामद की है। जिसे दबोचा गया है उसके खिलाफ पहले से तीन प्रकरण मारपीट कर जानलेवा हमला करने के दर्ज है। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर की टीटी नगर की थाना पुलिस कर रही है। आरोपी के खिलाफ टीटी नगर पुलिस ने चौथा प्रकरण आर्मस एक्ट का दर्ज कर लिया है।

किसी पीड़ित को धमकाने पहुंचा था आरोपी

टीटी नगर (TT nagar) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी लक्की सेन पिता रामकुमार सेन उम्र 20 साल है। वह हबीबगंज (Habibganj) थाना क्षेत्र स्थित ज्योतिबा फुले नगर (Jyotiba Phule Nagar) में रहता है। लक्की सेन (Luvky Sen)  03 मई को लाडली लक्ष्मी वाटिका (Ladli Laxmi Vatika) के पास संदिग्ध दिखने पर उससे पूछताछ की गई। वह मोपेड (Moped) एमपी-04-जेडयू-4399 पर था। उसकी डिग्गी खोली गई तो उसमें छुरी (Knife) मिली। उसका रिकॉर्ड खंगाला गया तो उसके खिलाफ हबीबगंज थाने में 2024 और 2025 में एक-एक प्रकरण चाकू मारकर जानलेवा हमला करने का पाया गया। इसके अलावा वह 2024 में ही रंगदारी दिखाकर हमला करने और तोड़फोड़ करने के मामले में भी गिरफ्तार हो चुका था। पुलिस को जांच में पता चला है कि वह टीटी नगर में दर्ज मामले के पीड़ित को धमकाने के उद्देश्य से पहुंचा था। उससे पहले वह पुलिस के हत्थे लग गया।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Ratlam News: 65 लाख रुपए का माल बरामद

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!