Rani Kamlapati GRP News: चांदी की मूर्तियां हुई चोरी

Share

Rani Kamlapati GRP News: शाने भोपाल एक्सप्रेस के एसी कोच में हुई वारदात, चोरी का प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन ​टीसीआई

भोपाल। चांदी से बनीं कई भगवानों की अलग-अलग मूर्तियां चोरी चली गई। यह पिट्टू बैग के भीतर रखी थी। वारदात शाने भोपाल एक्सप्रेस के एसी कोच में हुई थी। जिसमें रानी कमलापति जीआरपी (Rani Kamlapati GRP News) ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

सीट के नीचे रखा बैग हुआ गायब

रानी कमलापति जीआरपी (Rani Kamlapati GRP) पुलिस के अनुसार वारदात बी-5 कोच में हुई थी। जिसमें रेखा पांडे (Rekha Pandey) का परिवार उसमें सवारी कर रहा था। परिवार आगरा रेलवे स्टेशन से रानी कमला पति स्टेशन (Rani Kamlapati Station) उतरने के लिए सवार हुआ। जब ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची तो रेखा पांडे को सीट के नीचे रखा हुआ बैग (Bag) नहीं मिला। जिसके भीतर भगवान गणेश की चांदी की दो मूर्तियां, एक चांदी की सीनरी, एक पीतल की थाली, दो कटोरी, पीतल की गरुड भगवान की मूर्ति समेत अन्य सामान रखा था। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत नौ हजार रुपए बताई है। चोरी की यह वारदात 03—04 मई की दरमियानी रात हुई थी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Rani Kamlapati GRP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला को बाएं हाथ में तीन बार हंसिया मारा 
Don`t copy text!