Bhopal News: मायके जाने से दुखी पति ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच के लिए मोबाइल जब्त

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। पत्नी के मायके जाने से दुखी चल रहे एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की तलैया थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए जांच के लिए मोबाइल को जब्त किया गया है।

पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई

तलैया (Tallaiya) थाना पुलिस के अनुसार कमल रैकवार पिता रम्भूलाल रैकवार उम्र 40 साल प्रायवेट नौकरी करते हैं। वे तलैया स्थित भोईपुरा (Bhoipura) में रहते हैं। उनके हाथ में पिछले दिनों चोट लग गई थी। जिस कारण वह नौकरी से अवकाश लेकर घर में रहने लगा था। कमल रैकवार (Kamal Raikwar) को शराब पीने की बुरी लत थी। उसकी पत्नी भी प्रायवेट जॉब करती है। वह नौकरी से छुट्टी पर चलने और शराब पीने की बात को लेकर नाराज हो गई थी। जिस कारण एक पखवाड़ा पहले पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई। पुलिस को 04 मई की सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसे सबसे पहले वृद्ध पिता ने लटका देखा था। तलैया पुलिस ने मर्ग 12/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: हवलदार के घर दो घंटे में साफ
Don`t copy text!