Bhopal Cop News: जनता से यातायात नियमों और मादक पदार्थ के खिलाफ सहयोग की मांगी अपील

भोपाल। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार जनता से संवाद करने के लिए भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर में पहुंचे। यहां उन्होंने कई गंभीर विषयों पर जनता से चर्चा करने के बाद थाना पुलिस को उसके समाधान करने निर्देश दिए।
लोगों ने बताया खुलेआम चलता है जुआ
पुलिस कमिश्नर (Police Commissioner Sanjay Kumar) अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) में गुजराती मोहल्ला पहुंचे थे। झुग्गी बस्ती के लोगों ने बताया कि क्षेत्र में खुलेआम जुआ चलता है। जिस कारण अक्सर विवाद की स्थिति बनती है। अधिकांश घटनाएं रात को होती हैं। शराब के नशे में कई लोग क्षेत्र में घुमते भी है। बस्ती में रहने वाले लोगों ने मांग की है कि पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग होगी तो उसमें रोक लगेगी। कई क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट भी नहीं है। जिसका फायदा असामाजिक तत्व उठाते हैं। कई क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर न होने के कारण वाहनों की रफ्तार में अंकुश नहीं रहता है। पुलिस कमिश्नर ने समस्याओं का जल्द समाधान करने के साथ-साथ रहवासियों को यातायात, सायबर क्राइम और अवैश नशे के खिलाफ सहयोग करने की शपथ दिलाई।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।