Bhopal News: बेल्ट का वार कान में लगने के कारण लहुलूहान हुआ, प्रकरण दर्ज

भोपाल। ज्वेलरी शॉप में काम करने वाले एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई है। पीड़ित को मारपीट करते वक्त कान के पास बेल्ट का लोहे वाला हिस्सा लग गया। जिस कारण वह बुरी तरह से लहुलूहान हो गया।
पुरानी रंजिशह के चलते की मारपीट
कोतवाली (Kotwali) थाना पुलिस के अनुसार वारदात 29—30 अप्रैल की दरमियानी रात लगभग डेढ़ बजे हुई। हमले में अभिषेक अग्रवाल पिता महेश अग्रवाल उम्र 32 साल जख्मी है। वे जुमेराती (Jumerati) में काजीपुरा में रहते हैं। अभिषेक अग्रवाल (Abhishek Agrawal) ने बताया कि वे राजश्री ज्वैलर्स (Rajshree Jewelers) में नौकरी करते हैं। उनकी अभिषेक मालपानी उर्फ मालू (Abhishek Malpani@Malu) के साथ पुरानी रंजिश हैं। पुलिस ने रंजिश का खुलासा नहीं किया है। आरोपी उन्हें मिला और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इस दौरान उसके साथी बंगाली को भी बुला लिया। इन दोनों आरोपियों के अलावा दो अन्य मारपीट में शामिल थे। जिनके नाम वह नहीं जानता है। कोतवाली थाना पुलिस ने 30 अप्रैल को मारपीट करके जख्मी और लहुलूहान करने का प्रकरण 88/26 आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।