Bhopal News: पिता की हो चुकी है पहले मौत, वृद्ध मां का इकलौता सहारा था, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

भोपाल। हाई स्कूल परिणाम में सप्लीमेंट्री आने से परेशान चल रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन, प्राथमिक जांच में परिणाम को लेकर छात्र के अवसाद में रहने की बात सामने आ रही है।
तनाव में चल रहा था छात्र
जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार लक्की यादव पिता स्वर्गीय सुनील यादव उम्र 17 साल अहीर मोहल्ला में रहता था। पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। पिता दमोह में स्थित एक सीमेंट कारखाने में नौकरी करते थे। कारखाने में हुए हादसे में उनकी मौत हुई थी। लक्की यादव (Lucky Yadav) मां के साथ रहते था। उसने इसी साल दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। जिसमें उसे एक विषय में पूरक आ गई थी। जिस कारण वह काफी तनाव में रहता था। उसे 29 अप्रैल की शाम फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। यह बात उसके मां के पहुंचने पर सामने आई। पुलिस को अस्पताल से सूचना मिलने के बाद घटना की जानकारी पता चली। जहांगीराबाद पुलिस ने मर्ग 11/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच एएसआई रतिराम राठौर (ASI Ratiram Rathore) कर रहे हैं। पुलिस को पता चला है कि परिवार चलाने छात्र की मां ब्यूटी पार्लर चलाती है। इसके अलावा उसकी एक बड़ी बहन है जिसकी शादी हो चुकी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।