Bhopal News: मस्जिद की दानपेटी उखाड़कर नकदी ले गए चोर

Share

Bhopal News: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, संदेहियों का पता लगा रही पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मस्जिद की दानपेटी उखाड़कर उसमें से नकदी चोर ले गए। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। संदेही पांच लोग है जिनकी तलाश की जा रही है।

दानपेटी तोडते कैमरे में दिखे संदिग्ध

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार थाने में रिपोर्ट सैयद शाकिर हुसैन पिता सैयद शब्बीर हुसैन उम्र 74 साल ने दर्ज कराई है। वे रिटायर्ड अधिकारी है जो कि इंद्र विहार कॉलोनी (Indra Vihar Colony) में रहते हैं। वे फैज मस्जिद (Faiz Mosque) कमेटी का काम भी देखते हैं। सैयद शाकिर हुसैन (Syed Shakir Hussain) ने पुलिस को बताया कि मस्जिद की पेटी हर शुक्रवार को खोली जाती है। चोरी की वारदात 17 अप्रैल को पता चली थी। उस दिन दानपेटी ही गायब थी। सीसीटीवी कैमरे में देखा गया तो 13 अप्रैल की दोपहर साढ़े तीन बजे से चार बजे के बीच उसे तोड़ते हुए लड़के कैमरे में दिखाई दिए। कोहेफिजा थाना पुलिस ने इस मामले में चोरी का प्रकरण 211/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच करने एसआई सर्वेश सिंह (SI Sarvesh Singh) मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने आवेदन की जांच के बाद 23 अप्रैल को मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तेरा—मेरा क्षेत्र के चक्कर में घटों पड़ी रही लाश 
Don`t copy text!