Bhopal News: विकलांग पुडिया बनाकर बेचता था गांजा

Share

Bhopal News: पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को देखकर घबराया तो उजागर हुआ व्यक्ति का कारनामा

Bhopal News
हबीबगंज थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। विकलांग व्यक्ति के कब्जे से पुलिस को तीन सौ ग्राम गांजा मिला है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर की  हबीबगंज थाना पुलिस ने की है। वह पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को देखकर घबराया था। जिस कारण उसकी तलाशी ली गई तो गांजा बरामद हुआ। वह जिस व्यक्ति से माल खरीदता है उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

लोअर की जेब में छुपाकर रखा था गांजा

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई साई बाबा नगर (Sai Baba Nagar) बस्ती के पास अंजाम दी गई। आरोपी सईद खां उर्फ गज्जू पिता शेख इकरार उम्र 36 साल है। उसके कब्जे से पुलिस को तीन सौ ग्राम गांजा मिला है। यह गांजा उसने लोअर की दाहिनी जेब में छुपाकर रखा था। सईद खां उर्फ गज्जू (Saeed Khan @ Gajju) पर तब संदेह हुआ जब 23 अप्रैल की रात वह पुलिस को देखकर घबराया। आरोपी साई बाबा नगर बस्ती में ही रहता है। उसके खिलाफ पूर्व में प्रकरण दर्ज होने की जानकारी मिली है। हबीबगंज थाना पुलिस ने प्रकरण 256/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पति—पत्नी के कलह के कारण दो गुट आमने—सामने
Don`t copy text!