MP Cop News: सिंगरौली बैंक डकैती के बाद पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक के बाद प्रदेश के सभी पुलिस कमिश्नर और अधीक्षकों को जारी हुए निर्देश,शहर के कई बैंकों में सुरक्षाकर्मी तो दूर निगरानी के लिए जरुरी सीसीटीवी कैमरे भी नहीं

भोपाल। सिंगरौली में योजनाबद्ध तरीके से हुई बैंक डकैती के बाद पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने समीक्षा बैठक की है। इस बैठक के बाद प्रदेश के सभी पुलिस कमिश्रर और पुलिस अधीक्षकों (MP Cop News) को अपने-अपने जिलों में हर सप्ताह सरकारी और गैर सरकारी बैंकों की सुरक्षा जांच करके रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को अवगत कराने आदेश जारी हुए हैं। इसके अलावा किसी तरह की तकनीकी चूक पता चलती है तो संबंधित बैंक से उसके समाधान के लिए भी बोला गया है।
आरबीआई गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश
जानकारी के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी और गैर सरकारी बैंकों की जानकारी संकलन करने के लिए बोला गया है। बैंकों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा के अलावा सिक्योरिटी गार्ड को चैक करने बोला गया है। इस दौरान कैमरों की गुणवत्ता और उसके स्टोरेज क्षमता के संबंध में आरबीआई गाइड लाइन का पालन करने बोला गया है। बैंकों के भीतर खतरा होने पर बजने वाले अलार्म की जांच भी की जाएगी। इधर, आदेश के बाद प्रदेश के सभी जिलों में बैंक अधिकारियों के साथ पुलिस कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक नियंत्रण कक्ष में जल्द बैठक करने वाले हैं। इस दौरान बैंक प्रबंधनों से अस्थायी और ठेके पर रखे गए कर्मचारियों के अलावा आउटसौर्स पर सेवाएं देने वाली एजेंसियों के प्रमाणीकरण को लेकर भी निर्देश दिए जाएंगे। कई थानों में सुरक्षा तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल भी की जाएगी।
कई साल से नहीं हुई भौतिक जांच
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा (DGP Kailash Makwana) के आदेश से पूर्व भोपाल में पहले कमिश्नर मकरंद देउस्कर (Commissioner Makarand Deuskhar) के कार्यकाल में इस तरह बैंकों की सुरक्षा कवायद को लेकर वर्ष 2023 में पहल हुई थी। उसके बाद कभी भी पुलिस की तरफ से संज्ञान नहीं लिया गया। ग्रामीण अंचलों में स्थिति इससे भी ज्यादा भयावह हैं। कई एटीएम और बैंक में सुरक्षा कर्मी ही तैनात नहीं हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।