Bhopal News: कार सवारों को उपद्रवियों ने पीटा, जमकर की तोड़फोड़

Share

Bhopal News: सरेराह हो रहे बवाल की मुख्य वजह निर्माणाधीन दस लेन में वाहन टकराना बनी वजह

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। गांधी नगर से रत्नागिरी चौराहे के बीच बन रहे दस लेन निर्माण के चलते सड़क के दोनों तरफ गहरे गड्ढे खुदे हुए हैं। जिस कारण सड़क के दोनों तरफ यातायात काफी धीमा और ट्रैफिक जाम से भरा रहता हैं। इसी सड़क पर कार और लोडिंग पिकअप टकरा गई। जिसके बाद भारी बवाल हो गया। भोपाल (Bhopal News) शहर की निशातपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

कार के भीतर बैठे दोस्तों को जबरिया निकाला बाहर

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार मोहित ठाकुर पिता दिनेश ठाकुर उम्र 27 साल ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना क्षेत्र स्थित लांबाखेड़ा के नजदीक बैजनाथ धाम (Baijnath Dham) कॉलोनी में रहते हैं। वह मैकेनिकल इंजीनियर हैं। मोहित ठाकुर (Mohit Thakur) ने पुलिस को बताया कि वे 20 अप्रैल की रात लगभग दस बजे अपनी कार (Car)  एमपी-04-सीवी-5579 से घर की तरफ जा रहे थे। उनके साथ कार में दोस्त दीपेश शर्मा (Dipesh Sharma), अभिषेक पाल (Abhishek Pal), अनिकेत शर्मा (Aniket Sharma) भी थे। जब उनकी कार पीपुल्स मॉल (Peoples Mall) के सामने पहुंची तो बाजू में चल रही लोडिंग पिकअप एमपी-04-एलडी-6694 से टच हो गई। जिस कारण उसकी कार में डेंट आ गया था। उस वक्त काफी गहमागहमी हुई थी। हालांकि मोहित ठाकुर ने हस्तक्षेप करके मामला शांत करा दिया। इस दौरान लोडिंग पिकअप चालक ने फोन लगाकर कुछ लोगों को बुलाया था। वह कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला (Manoj Shukla) के पेट्रोल पंप (Petrol Pump) तक पहुंचे तो उनकी कार के आगे बहुत सारे लड़के आकर उन्हें रोक लिया। हमलावरों ने पूरी कांच में तोड़फोड़ करने के अलावा गेट के लॉक तोड़ दिए। कार के भीतर बैठे दोस्तों को जबरिया बाहर निकालने लगे। आरोपियों ने लाठी-डंडे से बुरी तरह से उन्हें पीटना शुुरु कर दिया। जिस कारण सभी युवकों के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट आई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएगी। फिलहाल आरोपियों के नाम का भी खुलासा नहीं हुआ है। निशातपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 328/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: चायनीज फास्ट फूड संचालक से मारपीट

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal GRP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।
Bhopal News, Bhopal Samachar, MP Beaten News, Bhopal Beaten News, Nishatpura Beaten Case, nishatpura Attack Case, Bhopal Crime News,

Don`t copy text!